श्रीलंका के खिलाफ रन बनाना कोई मायने नहीं रखते, केएल राहुल के आगे शिखर धवन कुछ नहीं : श्रीकांत

चोट के बाद शिखर धवन ने दो महीने बाद टीम इंडिया में वापसी की है

Edited By : India.com Staff |Jan 05, 2020, 11:37 PM IST

Published On Jan 05, 2020, 11:37 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2020, 11:37 PM IST

टीम इंडिया के बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की चोट के बाद श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में वापसी हुई है. धवन के चोटिल होने के बाद केएल राहुल को टीम इंडिया में मौका मिला जिन्होंने मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

चतुष्कोणीय अंडर-19 सीरीज: दिव्यांश के शतक और यशस्वी के अर्धशतक के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 89 रन से रौंदा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर व मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत का कहना है कि यदि वह वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम चयनसमिति के अध्यक्ष होते तो आगामी टी20 विश्व कप के लिए केएल राहुल की जगह शिखर धवन को नहीं चुनते.

श्रीकांत ने रविवार को कहा कि वह इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए धवन की जगह राहुल को टीम में रखना पसंद करेंगे.

धवन लंबी अवधि के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. उनकी अनुपस्थिति में राहुल सीमित ओवरों की क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के एक स्थान के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं.

INDvSL, 1st T20: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-श्रीलंका मैच

श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘श्रीलंका के खिलाफ रन मायने नहीं रखते. अगर मैं चयनसमिति का अध्यक्ष होता तो मैं टी-20 विश्व कप के लिए धवन का चयन नहीं करता. उनके और राहुल के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है.’

भारतीय टीम इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगी. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को 15 टी-20 मैच खेलने हैं.

Editor's Pick