कगीसो रबाडा ने दो मैचों में प्रतिबंध के खिलाफ की आईसीसी से अपील

अपील की बावजूद तीसरे मैच में नहीं खेल सकेंगे रबाडा

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 14, 2018, 07:38 PM IST

Published On Mar 14, 2018, 07:38 PM IST

Last UpdatedMar 14, 2018, 07:38 PM IST

Kagiso Radaba © Getty Images

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा टेस्‍ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं, लेकिन इस खुशखबरी के साथ ही आईसीसी ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में उग्र व्‍यवहार के लिए रबाडा पर दो मैच का प्रतिबंध भी लगा दिया। वो सीरीज के बाकी दो बचे मैच में नहीं खेल पाएंगे। रबाडा ने खुद पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ आईसीसी में अपील की है। रबाड़ा को उम्‍मीद है कि उन्‍हें इस प्रतिबंध से राहत मिलेगी और वो बाकी बचे दो मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी कर सकेंगे।

रबाडा को आईसीसी के लेवल दो का दोषी पाया गया था, जिसके तहत उन्‍हें तीन डिमेरिट प्‍वाइंट दिए गए थे। दूसरे टेस्‍ट की पहली पारी की दौरान रबाडा ने ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ को आउट करने के बाद उन्‍हें कंधा मारा था। इसके बाद वो स्मिथ के सामने खड़े होकर येस, येस, येस कहते हुए वहां से चले गए थे। रबाडा के पास पहले से ही पांच डिमेरिट प्‍वाइंट थे। पोर्ट एलिजाबेथ टेस्‍ट में तीन और डिमेरिट प्‍वाइंट मिलने के बाद उनके खाते में कुल 8 डिमेरिट प्‍वाइंट हो गए। आठ डिमेरिट प्‍वाइंट दो टेस्‍ट या चार वनडे मैचों खेलने से प्रतिबंध के बराबर होते हैं। आईसीसी ने उन्‍हें सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से सस्‍पेंड करने का निर्णय लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच की दूसरी इंनिंग ने रबाडा ने डेविड वार्नर को सेंड ऑफ किया। जिसके कारण उन्‍हें नौवां डिमेरिट प्‍वाइंट भी मिल गया। तीन और डिमेरिट प्‍वाइंट मिलने के बाद रबाडा के 12 डिमेरिट प्‍वाइंट हो जाएंगे। ऐसा होने पर उन्‍हें तीन टेस्‍ट मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।

ज्‍यूडिशियल कमिश्‍नर सुनेंगे रबाडा की अपील

आईसीसी के नियमों के मुताबिक रबाडा की याचिका पर एक ज्‍यूडिशियल कमिश्‍नर नियुक्‍त किया जाएगा। कोर्ड ऑफ कंडक्‍ट के क्‍लाज 8.2.3.1 के अनुसार अपील मिलने के 48 घंटे के अंदर ज्‍यूडिशियल कमिश्‍नर की नियुक्ति की जाएगी। क्‍लाज 8.2.3.4 के मुताबिक कमिश्‍नर नियुक्‍त होने के सात दिन के भीतर याचिका पर सुनवाई शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस शुक्रवार तक कमिश्‍नर की नियुक्ति होने के बाद अगले शुक्रवार तक प्रतिबंध के खिलाफ सुनवाई शुरू हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीसर टेस्‍ट अगले गुरुवार से शुरू होगा। तकनीकी रूप से देखें तो अपील के बावजूद रबाडा के लिए तीसरा मैच खेल पाना संभव नहीं है।

 

Editor's Pick