दिल्ली के स्टार तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा बोले- मैं अपनी राय किसी पर थोपता नहीं हूं...
10 मैचों में 21 विकेट लेकर कगीसो रबाडा पर्पल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं.
Published On Oct 22, 2020, 08:11 PM IST
Last UpdatedOct 22, 2020, 08:11 PM IST
Kagiso Rabada @ Twitter
दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा पर नेल्सन मंडेला का काफी प्रभाव है और वह भी उनकी तरह सही चीजों के लिये लड़ना पसंद करते हैं और अपनी राय किसी भी पर थोपने में भरोसा नहीं करते।
रबाडा इस समय दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक 21 विकेट (10 मैचों में) चटका चुके हैं। उन्होंने बताया कि रंगभेद नीति के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले मंडेला से वह कितने प्रभावित हैं।
Playoffs Scenario: राजस्थान, चेन्नई, पंजाब, हैदराबाद के पास अब भी है प्लेऑफ का मौका, चाहिए ये समीकरण
उन्होंने कहा, ‘‘नेल्सन मंडेला ने दुनिया और विशेषकर दक्षिण अफ्रीका में काफी अहम भूमिका अदा की। बुनियादी जरूरतों के लिये लड़ना ही आजादी है और यह महत्वपूर्ण है कि कोई भी खुद को दोयम दर्जे का महूसस नहीं करे। यह अहम है। ’’
रबाडा ने कहा, ‘‘मन की आजादी सबसे महत्वपूर्ण चीज है और बतौर खिलाड़ी आप यही संदेश फैलाना चाहते हो क्योंकि आपके पास ऐसा करने के लिये मंच है।’’
BBL: आगामी सीजन में भी एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते नजर आएंगे राशिद खान, बढ़ा कांट्रैक्ट
रबाडा एक मशहूर शख्सियत हैं लेकिन वह खुद को आम व्यक्ति के तौर पर ही देखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘काफी लोग बतौर खिलाड़ी हमसे प्रेरणा लेते हैं लेकिन अगर मैं खुद की तुलना अगर किसी आम व्यक्ति से करूं तो मैं शायद समान ही हूं। ’’
उन्होंने ‘वर्चुअल कांफ्रेंस’ के दौरान कहा, ‘‘क्रिकेट मुझे एक मंच प्रदान करता है और साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी भी जो मुझे याद दिलाता है कि मुझे सही चीजों के लिये लड़ने की जरूरत है। लेकिन मैंने कभी अपने विचार या राय किसी पर भी थोपे नहीं है। ’’