- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Kagiso Rabada joins elite WTC club after six wickets haul in centurion test
सेंचुरियन टेस्ट में कगिसो रबाडा के नाम बड़ी उपलब्धि, इस खास क्लब में हुए शामिल
कागिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में छह विकेट लिए, जिससे साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 87 रन से मात दी.
Published On Mar 03, 2023, 08:22 AM IST
Last UpdatedMar 03, 2023, 08:22 AM IST
Kagiso Rabada (Photo-ICC Twitter)
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सेंचुरियन टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में छह विकेट लिए, जिससे साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 87 रन से मात दी. कगिसो रबाडा ने छह विकेट के साथ ही खास क्लब में जगह बनाई है. कगिसो रबाडा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के बॉलर नाथन लियोन के नाम है. नाथन लियोन ने 136 विकेट लिए हैं. वहीं इस लिस्ट में भारत के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर हैं. अश्विन के नाम 124 विकेट है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
नाथन लियोन- 136 विकेट
रविचंद्रन अश्विन- 124 विकेट
पैट कमिंस- 123 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड- 112 विकेट
कगिसो रबाडा- 100 विकेट
साउथ अफ्रीका की 87 रन से जीत:
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 247 रन का लक्ष्य रखा था, वेस्टइंडीज की टीम 159 रन पर सिमट गयी. वेस्टइंडीज के लिए जर्मेन ब्लैकवुड की 79 रन की पारी खेली. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच में वेस्टइंडीज के लिये अल्जारी जोसेफ ने पहली पारी और केमार रोच ने दूसरी पारी में पांच- पांच विकेट झटके जबकि साउथ अफ्रीका के लिए एनरिक नोर्किया ने पहली पारी और रबाडा ने दूसरी पारी में यह कारनामा किया. साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 28 ओवर में 116 रन पर सिमट गयी, यह सेंचुरियन पर उनका सबसे कम टेस्ट स्कोर भी है. हालांकि इसके बाद भी टीम ने जीत दर्ज की.