WI vs SA, 1st Test: गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को तीसरे दिन ही दिलाई पारी के अंतर से जीत

वेस्‍टइंडीज ने पहली पारी में 97 और दूसरी पारी में 162 रन बनाए.

Edited By : India.com Staff |Jun 13, 2021, 10:43 AM IST

Published On Jun 13, 2021, 10:43 AM IST

Last UpdatedJun 13, 2021, 10:43 AM IST

West Indies vs South Africa, 1st Test: सेंट लूसिया में खेले गए टेस्‍ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्‍टइंडीज की टीम को मेहमान  साउथ अफ्रीका के हाथों पारी के अंतर से शिकस्‍त झेलनी पड़ी. डीन एल्‍गर की कप्‍तानी वाली अफ्रीकी टीम ने मैच में पारी और 63 रनों से जीत दर्ज की.

मैच के हीरो क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) रहे, जिन्‍होंने 141 रनों की पारी खेलेकर मुकाबले को एक तरफा कर दिया. उन्‍हें मैन ऑफ द मैच दिया गया. इसके अलावा कगीसो रबाडा (Kagiso Rabada) और लुंगी एंगीडी (Lungi Ngidi) ने पांच विकेट हॉल भी लिए. एनरिक नॉर्टजे (Anrich Nortje) ने दोनों पारियों में मिलाकर सर्वाधिक सात विकेट निकाले.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्‍टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था. पहली पारी के दौरान पूरी टीम महज 97 रनों पर ऑलआउट हो गई. जेसन होल्‍डर ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया. अन्‍य कोई बल्‍लेबाज ज्‍यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सका. लुंबी एंगीडी ने पांच और एनरिक नॉर्टजे ने चार विकेट झटके.

इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम बल्‍लेबाजी के लिए आई और बोर्ड पर 322 रन बना दिए. सलामी बल्‍लेबाज एडन मार्करम ने 60 रनों का योगदान दिया. रासी वैन डर डुसेन 46 रन बनाए.

छठे नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए आए क्विंटन डी कॉक ने 141 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्‍ले से 12 चौके और सात छक्‍के निकले. पूरी टीम ऑलआउट हो गई और वो अंत तक डटे रहे.

पहली पारी के आधार पर बुरी तरह पिछड़ चुकी विंडीज टीम को मैच में वापसी के लिए पहले 255 रन बनाने थे. हालांकि वो इसे भी नहीं बना पाए. पूरी टीम 162 रनों पर ऑलआउट हो गई. चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए आए रोस्‍टन चेस ने 62 रनों की पारी खेली. कगीसो रबाडा को पांच विकेट हॉल मिला. नॉर्टजे ने भी तीन बल्‍लेबजों को आउट किया.

Editor's Pick