add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

AUS VS SA: साउथ अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज वनडे सीरीज से हुआ बाहर

केर्न्स में होने वाले पहले मैच के लिए रबाडा की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर और वियान मुल्डर की तेज गेंदबाज़ी तिकड़ी को चुना है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 19, 2025 12:31 PM IST

Kagiso Rabada Ruled out from Australia ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच साउथ अफ्रीका की टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. रबाडा के दाहिने टखने में सूजन का पता चला है, सोमवार को स्कैन में चोट की पुष्टि हुई थी.

30 साल के कागिसो रबाडा का सोमवार को स्कैन हुआ, जिसमें चोट की गंभीरता की पुष्टि हुई. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा, वह ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे और प्रोटियाज़ मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रिहैबिलिटेशन से गुज़रेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रबाडा की अनुपस्थिति में केर्न्स में होने वाले पहले मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर और वियान मुल्डर की तेज गेंदबाज़ी तिकड़ी को चुना है. अगले दो मैच 22 और 24 अगस्त को मैके में खेले जाएंगे.

क्वेना मफाका को साउथ अफ्रीका वनडे टीम में मिली है जगह

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने किशोर तेज़ गेंदबाज़ क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया है, उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई टी20 सीरीज़ में कुछ प्रभावशाली प्रदर्शनों के दम पर 17 खिलाड़ियों वाली एकदिवसीय टीम में जगह बनाई थी. इस सीरीज में बाएं हाथ के इस गेंदबाज़ ने नौ विकेट चटकाए थे और पूरी सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे.

19 साल के मफाका ने पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 4-20 का प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज़ टीम को हार का सामना करना पड़ा था. 19 साल और 124 दिन की उम्र में, मफाका ने एक पूर्ण सदस्य क्रिकेट देश के सबसे कम उम्र के गेंदबाज़ बनकर इतिहास रच दिया, जिन्होंने एक टी20 मैच में चार विकेट लिए.