निजी कारण नहीं बल्कि सस्पेंड होने की वजह से IPL से बाहर हुए रबाडा, किया सनसनीखेज खुलासा
साउथ अफ्रीगा के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह आईपीएल से आखिर किस कारण बाहर हुए हैं.
Published On May 03, 2025, 07:57 PM IST
Last UpdatedMay 03, 2025, 07:57 PM IST
Kagiso Rabada
Kagiso Rabada Suspension: निया के शीर्ष तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने शनिवार को चौंकाने वाला खुलासा किया कि ‘मौज-मस्ती के लिए नशा’ करने में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण वह अस्थायी निलंबन झेल रहे हैं.
दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने पिछले महीने गुजरात टाइटंस के लिए दो मैच खेलने के बाद निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल छोड़ दिया था. रबाडा इस महीने के आखिर में 30 साल के हो जायेंगे. उन्होंने ‘दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसएसीए)’ के माध्यम से एक बयान जारी किया.
रबाडा ने इस बयान में अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए कहा, ‘‘ जैसा की खबरों में बताया गया है कि मैं निजी कारणों से आईपीएल में भाग लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका लौटा हूं. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि जांच में ऐसे प्रतिबंधित पदार्थ की पुष्टि हुई है जिसका इस्तेमाल नशे में मौज मस्ती के लिए किया जाता है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अस्थाई तौर पर निलंबन झेल रहा हूं और अपने पसंदीदा खेल में जल्द वापसी के लिए उत्सुक हूं .’’ इस बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया कि उनके नमूने में किस पदार्थ की पुष्टि हुई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह जांच ‘प्रतियोगिता के दौरान (आईसी)’ हुई थी या ‘प्रतियोगिता से बाहर (ओओसी)’.
रबाडा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं अपने एजेंट, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और गुजरात टाइटन्स को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर्स एसोसिएशन और अपनी कानूनी टीम को उनके मार्गदर्शन और सलाह के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं. सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं अपने दोस्तों और परिवार को उनकी समझ और प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. जिन्होंने मेरी बातों को समझा और इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ दिया.’
हालांकि कगिसो रबाडा ने यह नहीं बताया कि उनपर कितने समय के लिए निलंबित किया गया है और वह मैदान पर कब तक एक्शन में नजर आएंगे. फैंस रबाडा को जल्द से जल्द मैदान पर दोबारा एक्शन में देखना चाहते हैं.