×

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्टः रबाडा ने आगे बिखरा इंग्लैंड

पहली पारी में 7 विकेट चटकाकर रबाडा ने इंग्लैंड बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 25, 2016 11:17 AM IST

रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए © Getty Images
रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए © Getty Images

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान साउथ अफ्रीका ने कगीसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। रबाडा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। रबाडा की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में इंग्लैंड पर 133 रनों की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में मेजबान साउथ अफ्रीका को पहला झटका जल्दी लगा। हालांकि इसके बाद पहली पारी के शतकवीर बल्लेबाजों हाशिम अमला और स्टीफन कुक ने साउथ अफ्रीका को और कोई नुकसान नहीं होने दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर 42 रन बना लिये थे। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड पर पहली पारी में 133 रन की बढ़त समेत कुल बढ़त 175 रन कर ली है। ALSO READ: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड

इससे पहले मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 138 से आगे खेलना शुरू किया। कल को दोनों नाबाद बल्लेबाज एलिस्टर कुक और जो रूट ने संभल कर खेलना शुरू किया। लेकिन कप्तान कुक ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सके और कल के अपने व्यक्तिगत स्कोर में 9 रन जोड़ कर चलते बने। इसके बाद तेज गेंदबाज रबाडा की कहर बरपाती गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते गए। ALSO READ: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे का फुल स्कोरकार्ड

इंग्लैंड की ओर से निचले क्रम में सिर्फ मोइन अली ही विकेट पर टिकने का साहस दिखा सके। मोइन अली ने इंग्लैंड के लिए 61 रनों का योगदान दिया। रबाडा ने पारी में सात विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड को 342 रनों पर समेट दिया और इस तरह साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में इंग्लैंड पर 133 रन की बढ़त बना ली।

TRENDING NOW

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में ही लग गया जब जेम्स एंडरसन की गेंद पर डीन एल्गर जॉनी बेयरस्ट्रो को कैच थमा बैठे। लेकिन इसके बाद स्टीफन कुक और हाशिम अमला ने साउथ अफ्रीका को और कोई नुकसान नहीं होने दिया। जब खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया तो मेजबान साउथ अफ्रीका एक विकेट पर 42 रन बना कर अपनी कुल बढ़त 175 रन कर चुकी थी।