×

केन विलियमसन बने टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज

साल 2015 में केन विलियमसन का बल्ला खूब चमका है वह इस साल 90 से ऊपर की औसत से 1172 रन बना चुके हैं जिसमें 5 शतक शामिल हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 21, 2015 1:30 PM IST

केन विलियमसन इंग्लैंड के जो रूट को पहले स्थान से बेदखल करते हुए नंबर एक ताज का हासिल किया © Getty Images
केन विलियमसन इंग्लैंड के जो रूट को पहले स्थान से बेदखल करते हुए नंबर एक ताज का हासिल किया © Getty Images

न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज केन विलियमसन हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद 108 रन बनाने वाले विलियमसन ने श्रीलंका को नाकों चने चबवा दिए और अपनी टीम को जीत को जीत दिलाई। इस टेस्ट मैच के पहले विलियमसन टेस्ट रैकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स और इंग्लैंड के जो रूट से पीछे तीसरे स्थान पर थे। लेकिन इस मैच की चौथी पारी में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और गेंदबाजी के अनुकूल दिख रही पिच पर नाबाद 108 रन ठोंकते हुए टीम को पांच विकेट शेष रहते हुए जीत दिलाई। ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

TRENDING NOW

उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पहले स्थान से बेदखल करते हुए नंबर एक ताज का हासिल किया। इस टेस्ट मैच में जीत के साथ ही ब्रेंडन मैक्कलुम की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त प्राप्त कर ली है। साल 2010 में न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट मैच में पर्दापण करने वाले विलियमसन अब तक 46 टेस्ट मैचों में 13 शतक अपने नाम कर चुके हैं। वहीं टेस्ट मैचों में उनका रन बनाने का औसत भी 50 के करीब है। साल 2015 में उनका बल्ला खूब चमका है वह इस साल 90 से ऊपर की औसत से 1172 रन बना चुके हैं जिसमें 5 शतक शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में भी विलियमसन ने अपने बल्ले से खूब कमाल दिखाया है। वनडे में वह अब तक 85 मैचों में 48.02 की औसत से 3362 रन बना तुके हैं जिसमें 7 शतक शामिल हैं। ये भी पढ़ें: केन विलियमसन ने जड़ा शतक, हैमिल्टन टेस्ट में 5 विकेट से जीता न्यूजीलैंड