×

न्यूजीलैंड की कमान संभालने को तैयार हैं विलियमसन: डेनियल विटोरी

इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं केन विलियमसन

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 23, 2015 11:42 AM IST

डेनियल विटोरी की नजर में केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी के लिये सबसे प्रबल दावेदार हैं© Getty Images
डेनियल विटोरी की नजर में केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी के लिये सबसे प्रबल दावेदार हैं© Getty Images

न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी ने मंगलवार को कहा है कि ब्रैंडन मैकुलम के संन्यास लेने के बाद न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैकुलम ने मंगलवार को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अगले साल फरवरी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला उनकी आखिरी श्रृंखला होगी। मैकुलम के बाद कप्तानी का प्रमुख दावेदार विलियमसन को ही माना जा रहा है। विटोरी ने कहा कि टीम के हालात को देखते हुए मुझे लगता है कि केन विलियमसन कप्तानी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ALSO READ: नागपुर पिच मामले मेंं आईसीसी ने जारी किया नोटिस

उन्होंने कहा, “केन विलियमसन के पास टिम साउदी जैसे अच्छे खिलाड़ी हैं। अगर केन को लगता है कि यह कप्तानी के लिए सही समय है तो वह अच्छा काम कर सकते हैं। विटोरी ने आगे कहा है कि केन विलियमसन ने मैकुलम से काफी कुछ सीखा है। हाल में संन्यास की घोषणा करने वाले ब्रैंडन मैकुलम की तारीफ करते हुए विटोरी ने कहा कि ब्रैंडन मैकुलम काफी अच्छे कप्तान हैं। मुझे लगता है कि केन विलियमसन को मैकुलम से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा और टीम की जिम्मेदारी संभालने का यह उनके लिए सही समय है। गौरतलब है कि ब्रैंडन मैकुलम के संन्यास की घोषणा करते ही न्यूजीलैंड टीम का अगला कप्तान कौन होगा इस बात को लेकर चर्चा हो रही है। ALSO READ: अंडर 19  विश्व कप के लिये भारतीय टीम की घोषणा

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिये साल 2015 में शानदार खेल दिखाया है। उन्होने साल 2015 में 8 टेस्ट मैच में 1172 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक भी शामिल हैं। वनडे में केन विलियमसन का रिकॉर्ड और भी उम्दा रहा। वो इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होने 26 मैचों में 57 से ज्यादा की औसत से 1317 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 8 अर्धशतक शामिल है। ALSO READ: टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्कोर

TRENDING NOW