• Home
  • News
  • Kane Williamson Retired From international Cricket Did Not Completed 10 thousand Test Runs LIKE Virat Kohli

विराट कोहली की तरह अधूरा रह गया केन विलियमसन का 'ख्वाब', जादुई नंबर से रह गए दूर

विलियमसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 9515 रन रहे. 110 टेस्ट मैचों की 195 पारियों में 54.06 के औसत से उन्होंने यह रन बनाए. इसमें 33 शतक भी शामिल थे, जिसमें छह दोहरे शतक थे.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 12, 2026, 04:22 PM IST

Published On Jun 12, 2026, 04:22 PM IST

Last UpdatedJun 12, 2026, 04:22 PM IST

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. उनका यह फैसला तत्काल लागू होगा. शुक्रवार को विलियमसन के इस संन्यास के फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. 35 साल के विलियमसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला. इस टेस्ट में वह पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए थे वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 18 रन बनाए थे.

अपने संन्यास के बाद विलियमसन ने कहा कि वह पिछले कुछ वक्त से इस बारे में सोच रहे थे. और उन्हें लगा कि अब सही वक्त है कि वह इस पर अमल करें.
उन्होंने कहा, ”मैं इसके बारे में कुछ समय से सोच रहा था लेकिन बीते कुछ दिनों से लगने लगा कि यही सही वक्त है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का जोश और भूख हमेशा बनी रही. और इस बात का मुझे गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में खुद को पूरी तरह झोंक दिया.’

विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज

विलियमसन के संन्यास लेते ही कीवी क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया है. विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. हालांकि एक ऐसा रिकॉर्ड वह बना सकते थे जो न्यूजीलैंड के लिए आज तक किसी ने भी हासिल नहीं किया. विलियमसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 9515 रन रहे. 110 टेस्ट मैचों की 195 पारियों में 54.06 के औसत से उन्होंने ये रन बनाए. इसमें 33 शतक भी शामिल थे. इसमें 6 दोहरे शतक थे. विलियमसन के पास पूरा मौका था कि वह न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएं. लेकिन इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने दिल की सुनी और आखिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

इससे पहले विराट कोहली ने भी पिछले साल मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 9230 रन रहे. वह भी टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाए. कोहली, विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रूट, इन चारों को क्रिकेट के इस दौर के फैब फोर में गिना जाता था. अब कोहली और विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. कोहली अब सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं. वहीं विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने वनडे इंटरनेशनल से संन्यास लिया है.

10 हजार के जादुई आंकड़े को पार नहीं कर पाए विलियमसन

इंग्लैंड के जो रूट के नाम 13952 टेस्ट रन हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर (15921) के बाद दूसरे नंबर पर हैं. वहीं स्मिथ ने भी 10 हजार टेस्ट रन का आंकड़ा पार कर लिया है. उनके नाम 10763 रन हैं. लेकिन कोहली और विलियमसन 10 हजार का जादुई आंकड़ा पार नहीं कर सके.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick