Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत आर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग एक साल का ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 2, 2025 8:35 PM IST

Kane williamson Records: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ने लगभग एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के साथ ही धमाका दिया है. केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा उन्होंने और भी कई कीर्तिमान बनाए हैं.
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार से क्राइस्टचर्च में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू हुआ है. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. केन विलियमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 52 रन की पारी खेली. पारी का 7वां रन बनाते ही विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम आमला को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया. विलियमसन के 106 टेस्ट की 187 पारियों में 9,328 रन हो गए हैं, वह 33 शतक और 38 अर्धशतक लगा चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विलियमसन 16वें नंबर पर हैं.
52 रन की पारी ने विलियमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 1000 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की. वह रॉस टेलर के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले अपने देश के दूसरे बैट्समैन बन गए.
रॉस टेलर- 1136
केन विलियमसन – 1022
ग्लेन टर्नर – 855
बीई कॉन्गडन – 764
नाथन एस्टल – 715
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले टेस्ट में केन विलियमसन की फिफ्टी वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी पांचवीं हाफ-सेंचुरी थी. उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में नाथन एस्टल की बराबरी की और रॉस टेलर को पीछे छोड़ दिया.
नाथन एस्टल – 8
केन विलियमसन – 8
BE कॉन्गडन – 7
रॉस टेलर – 7
स्टीफन फ्लेमिंग – 6
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 231 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहला झटका एक के स्कोर पर डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा. कॉन्वे बिना खाता खोले आउट हो गए, इसके बाद पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने कप्तान टॉम लैथम के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन दोनों एक के बाद एक कर आउट हो गए जिसकी वजह से न्यूजीलैंड पर दबाव फिर बढ़ गया.
लगभग एक साल बाद टेस्ट खेल रहे विलियमसन ने 102 गेंद पर 52 रन की पारी खेली. लैथम 24 रन बनाकर आउट हुए. विलियमसन और लैथम की 93 रन की साझेदारी के अलावा सातवें विकेट के लिए ब्रेसवेल और स्मिथ के बीच 52 रन की साझेदारी हुई, यह साझेदारी बेहद अहम थी. अगर यह साझेदारी नहीं हुई होती, तो न्यूजीलैंड 200 के अंदर सिमट गई होती. माइकल ब्रेसवेल ने 47, नाथन स्मिथ ने 23, विल यंग ने 14, और टॉम ब्लंडेल ने 29 रन बनाए. खेल समाप्ति के समय जेकेरी फॉक्स 3 और जैकब डफी 4 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच,ओजे शिल्ड्स और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए. जायडन सिल्स, जोहान लेन और रोस्टन चेज को एक-एक सफलता मिली. पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका.
वेस्टइंडीज के लिए ओजे शील्ड्स ने डेब्यू किया. शील्ड्स एक फिजिकल एजुकेशन टीचर भी हैं और छह माह पहले क्रिकेट से संन्यास लेने वाले थे. एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, लगभग 6 महीने पहले,मैं हार मानने के बारे में सोच रहा था, उम्र बढ़ने के साथ मुझे लग रहा था कि वेस्टइंडीज के लिए खेलने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन हेड कोच डैरेन सैमी की एक फोन कॉल ने जिंदगी बदल दी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दरवाजा मेरे लिए खुलना शुरू हुआ.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
