वनडे में टी20 की गलतियां नहीं दोहराएंगे: केन विलियमसन

कल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा।

Edited By : Indo-Asian News Service |Feb 25, 2018, 12:13 AM IST

Published On Feb 25, 2018, 12:13 AM IST

Last UpdatedFeb 25, 2018, 12:13 AM IST

केन विलियमसन © Getty Images (File Photo)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि टी20 में उनकी टीम के खराब प्रदर्शन का असर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं दिखेगा। न्यूजीलैंड की टीम हाल में हुए टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी लेकिन पिछले कुछ समय से टी20 में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-3rd-t201-hosts-needs-173-runs-to-clinch-the-series-by-2-1-688368″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकइंफो ने विलियमसन के हवाले से लिखा, “मैं समझता हूं कि अब हमें टी20 के बजाय वनडे क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए, जिसमें हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वनडे क्रिकेट की योजनाएं अलग हैं, इसलिए हमें उसके बारे में सोचना चाहिए। इंग्लैंड हमें कड़ी टक्कर देगी। हमारी टीम ने वनडे क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन हम जानते हैं कि हमें विपक्षी टीम और हर तरह की पिच के हिसाब से खेलना होगा।”

विलियमसन ने क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने पर कहा, “मैं समझता हूं कि टी20 क्रिकेट में खिलाड़ी अपनी क्षमता से बढ़कर प्रदर्शन करते हैं, जबकि वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी ज्यादा सकारात्मक रवैया अपनाते हैं। लेकिन इससे चीजें पूरी तरह से नहीं बदलतीं है। आपको ऐसी पिच मिलती है, जिसमें अच्छी और रक्षात्मक बल्लेबाजी की जरूरत होती है। निश्चित रूप से टी20 का प्रभाव पड़ा है, लेकिन ये जरूरी है कि हम परिस्थिति के हिसाब से प्रदर्शन करें।” न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल सेडन पार्क मैदान में खेला जाएगा।

Editor's Pick