- क्रिकेट न्यूज़
- News
- kapil dev on team india combination and england home advantage ind vs eng 3rd odi
'इंग्लैंड को मिलेगा होम एडवांटेज...', टीम इंडिया के सही तालमेल को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान
भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने आखिरी वनडे मुकाबले से पहले टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है. 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को पहले मैच में 6 विकेट से जीत मिली थी. वहीं दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था.
Published On Jul 18, 2026, 06:30 PM IST
Last UpdatedJul 18, 2026, 06:30 PM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इसमें जीत दर्ज करके टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी. इस मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया हैं. भारत ने एजबेस्टन में सीरीज का पहला मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया था. लेकिन कार्डिफ में खेले गए अगले मैच को इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बरारबरी हासिल कर ली थी.
आखिरी वनडे से पहले क्या बोले कपिल देव
भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाना है. भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि लॉर्ड्स में खेले जाने वाले इस निर्णायक मैच में इंग्लैंड को भारत पर थोड़ी बढ़त हासिल है. मेजबान टीम को घरेलू हालात का फायदा मिलेगा. जबकि भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती सही टीम तालमेल बिठाना रही है. कपिल देव ने आगे कहा ” मुझे लगता है कि इस समय दोनों टीमें 50-50 की स्थिति में हैं. चूंकि, इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा है, इसलिए आप कह सकते हैं कि उनके पास थोड़ी बढ़त है, शायद 51 प्रतिशत.”
उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से हमारी टीम ने टी20 और अब तक वनडे सीरीज में प्रदर्शन किया है, मुझे नहीं लगता कि टीम अभी पूरी तरह एकजुट हो पाई है. अगर यह भारतीय टीम एक यूनिट के तौर पर अच्छा खेलने लगती है, तो मैं उन्हें 60 प्रतिशत मौका भी दे सकता हूं.”
रोहित शर्मा के भविष्य पर दिया बड़ा बयान
भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ओपनर रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर अटकलों के बीच उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश का भरपूर मनोरंजन किया है. ऐसा बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं. वह उन शानदार क्रिकेटर्स में से एक हैं जिन्होंने हमें बहुत कुछ दिया है. अगर वह रिटायर हो रहे हैं, तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.