• Home
  • News
  • Kapil dev shares video message to his 1983 world cup winning teammates and says he is keen to meet them all 4190426

एंजियोप्लास्टी के बाद कपिल देव ने बताया- किन से मिलने को हैं बेताब

हाल ही में अपनी एंजियोप्लास्टी के बाद घर लौटे कपिल देव अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। इस महान ऑलराउंडर ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि वह अब किन लोगों से मिलने को बेताब हैं।

Edited By : India.com Staff |Oct 29, 2020, 05:56 PM IST

Published On Oct 29, 2020, 05:56 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2020, 05:56 PM IST

महान भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने एंजियोप्लास्टी करवाने के एक सप्ताह बाद 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अपने साथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि वह अब बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और सभी साथियों से फिर से मिलने के लिए बेताब हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व इस पूर्व खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई थी। उन्हें दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

गुरुवार को इस पूर्व ऑलराउंडर ने एक वीडियो जारी करते हुए 1983 की विश्व कप विजेता टीम के अपने साथी खिलाड़ियों को याद करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने खिलाड़ी दोस्तों को याद करते हुए कहा, ‘1983 का मेरा परिवार। मौसम सुहाना है, दिलकश जमाना है। क्या कहें बहुत दिल कर रहा है आप सबसे मिलने का। बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए फिर से आभार।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/i/status/1321752887366574081

उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जल्द से जल्द आप लोगों से मुलाकात होगी। मैं आपसे जल्द से जल्द मिलने की कोशिश करूंगा। साल का अंत आने को है लेकिन (अगले साल की) शुरुआत और भी बेहतर होगी। आप सभी को प्यार।’

इस वीडियो में 61 वर्षीय कपिल बैंगनी रंग की फुल स्लीव टीशर्ट पहने हुए हैं। उन्होंने यह वीडियो 1983 के अपने साथियों के साथ साझा किया है। बता दें कि 1983 में भारतीय टीम पहली बार क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। इस टूर्नमेंट में भारतीय टीम की कमान कपिल देव ने संभाली थी।

Editor's Pick