- Home
- News
- Kartik Tyagi three wickets in a single over in the IPL against Rajasthan royals watch Video
VIDEO: कार्तिक त्यागी ने राजस्थान के खिलाफ किया कमाल, एक ओवर में चटकाए तीन विकेट
कार्तिक त्यागी ने रविंद्र जडेजा, शिमरन हेटमायर और रवि बिश्नोई को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा.
Published On Apr 19, 2026, 06:07 PM IST
Last UpdatedApr 19, 2026, 06:07 PM IST
Karthik Tyagi
Kartik Tyagi three wickets in a single over: आईपीएल में रविवार को केकेआर और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने गेंद से कहर बरपाया. कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में तीन विकेट चटकाने का कारनामा भी किया.
कार्तिक त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19वें ओवर में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने इस ओवर की पहली बॉल पर रविंद्र जडेजा (09) को पवेलियन भेजा. 115 की गति वाली गेंद को जडेजा ने पुल किया, मगर वह कंट्रोल नहीं कर पाए. फाइन लेग पर कैमरन ग्रीन ने आसान कैच लपका.
इसी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने शिमरन हेटमायर को अपनी गति से फंसाया.142.4 की गति से फुल टॉस गेंद जो पैरों पर थी, हेटमायर उसे लेग साइड में खेलना चाहते थे लेकिन बल्ले के किनारे वाले हिस्से पर लगी गेंद डीप थर्ड पर खड़ी हो गई और अंगकृष रघुवंशी ने एक आसान सा कैच पूरा किया. हेटमायर ने 15 रन की पारी खेली. वहीं ओवर की पांचवीं बॉल पर कार्तिक त्यागी ने रवि बिश्नोई का शिकार किया. फुलर गेंद जो ऑफ स्टंप के बाहर थी, रवि बिश्नोई ने बल्ला लगाने की कोशिश की और बल्ले से गेंद लगने के बाद विकेटकीपर के हाथ में गई.
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह 10वां मौका है, जब किसी गेंदबाज ने एक ओवर में तीन विकेट चटकाए हैं.
कार्तिक त्यागी का टी-20 का सर्वश्रेष्ठ स्पेल
कार्तिक त्यागी ने कोलकाता में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ (3/22) के साथ अपने T20 करियर का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन किया. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2025 में इसी मैदान पर उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ 34 रन देकर तीन विकेट लिए थे.