add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

करुण नायर ने लगाया दोहरा शतक, क्या एक बार फिर होगी टीम इंडिया में एंट्री

करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए केरल के खिलाफ कमाल की पारी खेली. उन्होंने दोहरा शतक लगाया. इससे पहले गोवा के खिलाफ उन्होंने 174 रन बनाए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 2, 2025 6:49 PM IST

करुण नायर का घरेलू क्रिकेट में जबर्दस्त फॉर्म जारी है. कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ मैच के दूसरे दिन कमाल का दोहरा शतक लगाया.

शनिवार को मैच के पहले दिन कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि उसने शुरुआती विकेट काफी जल्दी खो दिए. सिर्फ 13 के स्कोर पर उसके दो विकेट गिर चुके थे. इसकेब बपाद नायर ने कृष्णा श्रीजीत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 124 रन जोड़े. श्रीजीत ने 65 रन बनाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद नायर ने चौथे विकेट के लिए रविचंद्रन स्मरण के साथ मिलकर 343 रन की पार्टनरशिप की. नायर ने 389 गेंद पर 25 चौके और 2 छक्कों की मदद से 233 रन बनाए. स्मरण ने बल्लेबाजी जारी रखी और नाबाद 220 रन बनाए. कर्नाटक ने पहली पारी पांच विकेट पर 586 पर घोषित कर दी. जवाब में केरल का स्कोर तीन विकेट पर 21 रन था.

इससे पहले नायर ने सौराष्ट्र के खिलाफ सीजन के पहले मैच में 74 और 8 रन बनाए. और फिर गोवा के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 174 रन की पारी खेली थी. नायर ने कहा था कि दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिल पाने के चलते ही वह दोहरा शतक नहीं पूरा कर पाए. उन्होंने तब कहा था कि वह भारत के लिए खेलना चाहते हैं और उसके लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. नायर को करीब आठ साल भारतीय टीम में जगह मिली थी. इस साल इंग्लैंड दौरे पर वह टीम इंडिया का हिस्सा थे. हालांकि इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं थे. नायर ने कहा था कि वह और मौकों के हकदार थे. उन्होंने यह भी कहा था कि वह जिस भी टीम के लिए खेलें उसके लिए मैच जीतना चाहते हैं.

हालांकि चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन के बाद कहा था कि उन्हें नायर से और ज्यादा की उम्मीद थी. नायर को हालांकि साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच के लिए भारत ए की टीम मे भी शामिल नहीं किया गया था.