बड़बोले अफगानी कप्तान को करुण नायर ने दिया करारा जवाब

पिछले साल मिला था टेस्‍ट खेलने का दर्जा। अफगानिस्‍तान 14 जून को भारत के खिलाफ खेलेगा अपना डेब्‍यू टेस्‍ट।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 12, 2018, 05:37 PM IST

Published On Jun 12, 2018, 05:37 PM IST

Last UpdatedJun 12, 2018, 05:37 PM IST

Karun Nair (File Photo) © IANS

अफगानिस्‍तान की टीम ने अभी अपना टेस्‍ट डेब्‍यू मैच खेला भी नहीं है कि मेहमान टीम के कप्‍तान की तरफ से बड़े-बड़े बयान आने शुरू हो गए हैं। अफगानिस्‍तान के कप्‍तान असगर स्टैनिकजई ने हाल ही में एक स्‍टेटमेंट में कहा, “अफगानिस्‍तान के पास भारत से बेहतर स्पिन गेंदबाजी अटैक है।” इस बयान पर भारतीय टीम की तरफ से भी जल्‍द ही करार जवाब आ गया। अफगानिस्‍तान डेब्‍यू टेस्‍ट से टीम में वापसी कर रहे करुण नायर ने बिना देरी करे कहा, “मेजबान टीम की तरफ से बिना एक भी मैच खेले ही बेहद बड़ा बयान दिया गया है।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-takes-a-dig-at-ddca-members-after-navdeep-sainis-selction-in-team-india-719576″][/link-to-post]

करुण नायर ने अपने करियर की शुरुआत इंग्‍लैंड के खिलाफ तिहरे शतक के साथ की थी। हालांकि वो अपनी फॉर्म को ज्‍यादा दिन कायम नहीं रख पाए और उन्‍हें टीम से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया। अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच में वो वापसी कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, “अफगानिस्‍तान ने आज तक एक भी टेस्‍ट मैच नहीं खेला है। हमारे पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे स्पिन गेंदबाज हैं जो टेस्‍ट में खुद को साबित कर चुके हैं। मुझे लगता है कि मुझे इस बारे में इससे ज्‍यादा और कुछ बताने की जरूरत नहीं है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रवींद्र जडेजा आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में मौजूदा समय में चौथे और रविचंद्रन अश्विन पांचवे नंबर पर हैं। जडेेजा अबतक खेले 35 टेस्‍ट मैचों में 165 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि अश्विन ने 57 टेस्‍ट में 311 विकेट निकाले हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी वर्ल्ड क्‍लास गेंदबाज हैं। वहीं, अफगानिस्‍तान के राशिद खान पिछले एक साल में तेजी से उभरे हैं। वो मौजूद समय में आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज हैं।

करुण नायर से पत्रकारों ने राशिद खान के खतरे के बारे में भी सवाल किए। इसपर उन्‍होंने कहा, ” आईपीएल के दौरान अधिकांश खिलाड़ी राशिद की गेंदों का सामना कर चुके हैं। टेस्‍ट क्रिकेट काफी अलग है। यहां सफेद गेंद से नहीं बल्कि लाल गेंद से गेंदबाजी करनी होती है। वक्‍त ही बताएगा कि वो टेस्‍ट में किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं।”

Editor's Pick