• Home
  • News
  • Kashvee gautam claims all 10 wickets in an innings against arunachal pradesh in u19 one day cup match 3954292

भारत को मिली 16 साल की नई पेस सनसनी, वनडे में सभी 10 विकेट झटक बना डाला रिकॉर्ड

चंडीगढ़ अंडर-19 टीम के कप्तान काशवी की घातक गेंदबाजी के सामने अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम महज 25 रन पर ढेर हो गई.

Edited By : India.com Staff |Feb 26, 2020, 12:49 PM IST

Published On Feb 26, 2020, 12:49 PM IST

Last UpdatedFeb 26, 2020, 12:49 PM IST

चंडीगढ़ की युवा तेज गेंदबाज काशवी गौतम ने इतिहास रच दिया है. 16 साल की इस नई पेस सनसनी ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट अपने नाम किए जिसमें हैट्रिक भी शामिल है. काशवी ने आंध्र प्रदेश के केएसआरएम कॉलेज ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए महिला अंडर-19 वनडे कप ट्रॉफी में चंडीगढ़ की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की. काशवी लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सभी 10 विकेट लेने वाली भारत की पहली गेंदबाज बन गई हैं.

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, क्रिकेट में वापसी की डेट हुई फिक्स!

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मुकाबले को चंडीगढ़ ने 161 रन से अपने नाम किया. इस मैच में काशवी ने 12 रन देकर 10 विकेट लिए. गेंद से कहर बरपाने के बाद काशवी ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने 68 गेंदों पर 49 रन की पारी भी खेली.

काशवी की की इस उपलब्धि को आईसीसी ने भी सराहा. आईसीसी ने अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर काशवी का वीडियो अपलोड किया.. आईसीसी ने अपने ट्वीट में कहा, U19 वनडे ट्रॉफी में चंड़ीगढ़ की 16 साल की काशवी गौतम, ने कुछ शानदार इनस्विंगर फेंका और 12 रन देकर 10 विकेट लेते हुए अरुणाचल प्रदेश को 25 रन पर समेट दिया. क्या प्रतिभा है. हम उसे टीम इंडिया में कितने दिन बाद सकेंगे.’

पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा- गेंदबाजों के कप्तान हैं महेंद्र सिंह धोनी

काशवी चंडीगढ़ टीम की कप्तान हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक महिलाओं की अंडर-23 ट्रॉफी में सर्वाधिक 63 विकेट चटकाए हैं जिसमें 4 बार पांच विकेट हॉल भी शामिल है.

 

Editor's Pick