• Home
  • News
  • Kavya Maran got emotional tears in her eyes after kkr beat srh in IPL 2024 Final

IPL 2024: SRH की हार के बाद टूट गई काव्या मारन, आंखों से निकले आंसू

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बल्लेबाजी में निराश किया और 18.3 ओवर में 113 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. पैट कमिंस (24 रन) टॉप स्कोरर रहे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 26, 2024, 10:45 PM IST

Published On May 26, 2024, 10:45 PM IST

Last UpdatedMay 26, 2024, 10:45 PM IST

Kavya Maran

(image credit- Twitter)

कोलकाता नाइट राइ़डर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. रविवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 113 रन पर ढेर हो गई, कोलकाता की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. हैदराबाद की इस हार के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन काफी निराश आईं और उनकी आंखों में आंसू देखने को मिला.

हैदराबाद की हार के बाद काव्या मारन ने टीम का हौसला बढ़ाया, मगर उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहा था. सोशल मीडिया पर काव्या मारन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोलकाता ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन ढेर हो गई. पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. आंद्रे रसेल ने तीन विकेट लिए, मिचेल स्टॉर्क और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले. 114 रन के लक्ष्य को कोलकाता की टीम 10.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में 52 रन की पारी खेली. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 रन बनाए.

Editor's Pick