VIDEO: हर्षल पटेल ने छोड़ा लड्डू कैच, गुस्से में दिखीं काव्या मारन, रिएक्शन हुआ वायरल

हर्षल पटेल (28 रन पर चार विकेट), कप्तान पैट कमिंस (21 रन पर दो विकेट) और जयदेव उनादकट (21 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 26, 2025, 07:15 AM IST

Published On Apr 26, 2025, 07:15 AM IST

Last UpdatedApr 26, 2025, 07:15 AM IST

Kavya Maran

(Image credit- X)

Kavya Maran reaction: हर्षल पटेल की तूफानी गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी. इस हार के बाद सुपरकिंग्स की प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. सनराइजर्स की टीम नौ मैच में छह अंक से आठवें जबकि सुपरकिंग्स की टीम इतने ही मैच में चार अंक से 10वें और अंतिम स्थान पर है.

चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज हर्षल पटेल ने एक आसान कैच टपका दिया, इस कैच के ड्रॉप होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन और सीईओ काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हर्षल पटेल ने छोड़ा कैच, काव्या मारन का रिएक्शन वायरल

चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी के दौरान सातवें ओवर में यह घटना देखने को मिली. इस ओवर में जीशान अंसारी गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की आखिरी बॉल पर हर्षल पटेल ने रविंद्र जडेजा का आसान कैच टपका दिया. ऑफ स्टंप की लाइन में आई फुलर गेंद पर जडेजा ने तेज शॉट पर खेलना चाहा, मगर वह फ्लाइट से बीट हो गए और गेंद में हवा खड़ी हो गई. लॉन्ग ऑफ पर हर्षल पटेल ने आसान के कैच को ड्रॉप कर दिया. कैच ड्रॉप होने के बाद काव्या मारन सीट से खड़ी हो गई और चीखती नजर आईं. काव्या का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या रहा मैच का हाल ?

हर्षल पटेल (28 रन पर चार विकेट), कप्तान पैट कमिंस (21 रन पर दो विकेट) और जयदेव उनादकट (21 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपरकिंग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम 19.5 ओवर में 154 रन पर सिमट गई. सुपरकिंग्स की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंद में चार छक्कों और एक चौके से सर्वाधिक 42 रन बनाए. युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 19 गेंद में छह चौकों से 30 रन की पारी खेली, इन दोनों के अलावा दीपक हुड्डा (22) और रविंद्र जडेजा (21) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए.

सुपरकिंग्स के 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने इशान किशन (44), कामिंदु मेंडिस (नाबाद 32 ) और नितीश कुमार रेड्डी (नाबाद 19) की पारियों से 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की. मेंडिस और नितीश ने छठे विकेट के लिए 49 रन की नाबाद साझेदारी की.

Editor's Pick