add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

The Hundred Auction: अबरार अहमद पर काव्या मारन की टीम ने लुटाए करोड़ों रुपए, उस्मान तारिक भी बरसा पैसा

अनकैप्ड ससेक्स ऑलराउंडर जेम्स कोल्स गुरुवार इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिन्हें लंदन स्पिरिट ने पांच टीमों के साथ कड़े संघर्ष के बाद £390,000 (US$522,000) की भारी-भरकम सैलरी दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 12, 2026 10:36 PM IST

Sunrisers Leeds sign Abrar Ahmed in The Hundred Auction: लंदन में पुरुषों की पहली हंड्रेड नीलामी में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद पर भारतीय फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई है. सनराइजर्स लीड्स ने लंदन में पुरुषों की पहली हंड्रेड नीलामी में मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा. वह द हंड्रेड में किसी भारतीय टीम की तरफ से साइन किए गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. अबरार अहमद के अलावा उस्मान तारिक पर भी बोली लगाई गई.

अबरार अहमद को द हंड्रे़ड ऑक्शन में £190,000 (US$255,000) की राशि मिले, जो भारतीय रुपए में दो करोड़ पैंतीस लाख साठ हजार रुपए है. हालांकि भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स को इसे लेकर विरोध का भी सामना करना पड़ा है. सोशल मीडिया पर टीम को लोगों ने निशाने पर लिया है. पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पाकिस्तानी प्लेयर को भारतीय फ्रेंचाइजी टीम नहीं खरीदेगी, हालांकि इसके बाद ईसीबी ने ऐसी खबरों को पूरी तरह निराधार बताया था. अब अबरार अहमद को भारतीय फ्रेंचाइजी की तरफ से खरीदने पर इन अटकलों पर विराम भी लग गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उस्मान तारिक पर भी लगी बोली

अबरार अहमद गुरुवार को उस्मान तारिक के बाद बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी थे. उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने £140,000 (US$187,000) में खरीदा था. उस्मान तारिक को मिली यह राशि भारतीय रुपए में एक करोड़ 72 लाख 80 हजार रुपए है.

पाकिस्तान के कई खिलाड़ी पहले IPL फ्रेंचाइजी की मालिकी वाली या उनके पार्ट-ओनरशिप वाली ग्लोबल T20 टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे टेंशन की वजह से 2008 के बाद से कोई भी एक्टिव पाकिस्तानी इंटरनेशनल खिलाड़ी ने IPL में नहीं खेला है।

जेम्स कोल्स रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

अनकैप्ड ससेक्स ऑलराउंडर जेम्स कोल्स गुरुवार इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिन्हें लंदन स्पिरिट ने पांच टीमों के साथ कड़े संघर्ष के बाद £390,000 (US$522,000) की भारी-भरकम सैलरी दी. यह भारतीय रुपए में 4.83 करोड़ है.

21 साल के कोल्स ने सनराइज़र्स ईस्टर्न केप के साथ SA20 जीता और पाकिस्तान शाहीन्स के ख़िलाफ़ इंग्लैंड लायंस की सीरीज़ में भी प्रभावित किया. £75,000 के बेस प्राइस वाले कोल्स के लिए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के साथ-साथ फ़ीनिक्स और रॉकेट्स से भी शुरुआती बोलियां लगाई. सनराइजर्स लीड्स ने £220,000 की बोली लगाई और रॉकेट्स £260,000 की बोली के साथ बाहर हुए जिसके बाद लंदन स्पिरिट ने सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा.

क्रिकेटर फ्रैंचाइजी टीम फाइनल प्राइस (£1,000)
जो रूट वेल्श फायर 240
आदिल राशिद सदर्न ब्रेव 250
जॉर्डन कॉक्स वेल्श फायर 300
जेम्स विंस MI लंदन 190
जॉनी बेयरस्टो लंदन स्पिरिट 160
डेविड मिलर सदर्न ब्रेव 110
एडेन मार्करम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स 200
फिन एलन ट्रेंट रॉकेट्स 160
रयान रिकेल्टन सनराइजर्स लीड्स 130
जैक क्रॉली सनराइजर्स लीड्स 180
जोश टंग मैनचेस्टर सुपर जायंट्स 200
ल्यूक वुड सदर्न ब्रेव 130
सोनी बेकर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स 95
साकिब महमूद बर्मिंघम फीनिक्स 150
टॉम करन MI लंदन 260
गस एटकिंसन मैनचेस्टर सुपर जायंट्स 70
डेविड विली लंदन स्पिरिट 120
उस्मान तारिक बर्मिंघम फीनिक्स 140
जो क्लार्क बर्मिंघम फीनिक्स 85
ल्यूस डू प्लॉय मैनचेस्टर सुपर जायंट्स 120
टॉम कोहलर-कैडमोर वेल्श फायर 80
विल स्मीड बर्मिंघम फीनिक्स 55
ट्रेंट बोल्ट MI लंदन 100
क्रिस जॉर्डन सदर्न ब्रेव 160
डेविड पेन ट्रेंट रॉकेट्स 130
मैथ्यू पॉट्स सनराइजर्स लीड्स 75
जेम्स कोल्स लंदन स्पिरिट 390
लुईस ग्रेगरी ट्रेंट रॉकेट्स 55
डैन लॉरेंस सनराइजर्स लीड्स 210
नाथन सॉटर MI लंदन 130
टॉम हार्टले मैनचेस्टर सुपर जायंट्स 35
मेसन क्रेन लंदन स्पिरिट 31
अबरार अहमद सनराइजर्स लीड्स 190

चौथे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी बने कोल्स

कोल्स इस सीजन हंड्रेड में चौथे सबसे ज़्यादा कमाने वाले खिलाड़ी बनने वाले हैं, उनसे आगे सिर्फ़ हैरी ब्रूक (सनराइज़र्स लीड्स में £465,000), फिल सॉल्ट (वेल्श फ़ायर में £450,000) और जोफ़्रा आर्चर (सदर्न ब्रेव में £400,000) हैं, जिन्हें गुरुवार की नीलामी से पहले ही प्री-साइन कर लिया गया था. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने टिम सीफ़र्ट को उनके बेस प्राइस £100,000 में खरीदा.

जॉर्डन कॉक्स (वेल्श फ़ायर में £300,000), टॉम करन (MI लंदन में £260,000) और आदिल राशिद (सदर्न ब्रेव में £250,000) को भी अच्छी-खासी रकम मिली. एडेन मार्करम को किसी भी विदेशी खिलाड़ी की सबसे ज़्यादा बोली मिली, उन्हें मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने £200,000 (US$277,000) का कॉन्ट्रैक्ट दिया. मार्करम पहले से ही दो और सुपर जायंट्स टीमों के लिए खेलते है. वह IPL में लखनऊ और SA20 में डरबन का हिस्सा हैं.