• Home
  • News
  • KCA seek BCCI’s permission on Sreesanth issue

एस श्रीसंत जल्द कर सकते हैं क्रिकेट के मैदान पर वापसी, केसीए ने बीसीसीआई को लिखा खत

केरल हाईकोर्ट ने श्रीसंत से हटा दिया है बैन

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 10, 2017, 01:45 PM IST

Published On Aug 10, 2017, 01:45 PM IST

Last UpdatedAug 10, 2017, 01:45 PM IST

एस श्रीसंत © IANS
एस श्रीसंत © IANS

केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को पत्र लिखकर पेशेवर क्रिकेट में वापसी को लेकर एस श्रीसंत की तैयारी पर फैसला करने और निर्देश देने को कहा है। केरल हाईकोर्ट ने हाल में 2013 आईपीएल स्पाट फिक्सिंग प्रकरण को लेकर श्रीसंत पर लगा बीसीसीआई को आजीवन प्रतिबंध हटा दिया था जिसके बाद केसीए ने यह कदम उठाया है। केसीए ने कहा है कि तेज गेंदबाज श्रीसंत ने उन्हें बताया है वो पेशेवर क्रिकेट में वापसी को लेकर तैयार हैं।

केसीएल ने प्रेस रिलीज में कहा, ‘‘घरेलू सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में केसीए भी श्रीसंत की मदद करना चाहता है और उसे सीजन से पहले प्रैक्टिस कैंप और चयन ट्रायल में जल्द से जल्द ट्रेनिंग का मौका देना चाहता है जो प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई से मिली मंजूरी पर निर्भर करेगा। ’’ केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को श्रीसंत पर लगा बीसीसीआई का आजीवन प्रतिबंध हटाने हुए कहा था कि मैच फिक्सिंग में उनके शामिल होने का कोई ठोस सबूत नहीं है। बांग्लादेश दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा ‘बदलाव’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यायमूर्ति ए मोहम्मद मुश्ताक ने साथ ही बीसीसीआई की ओर से श्रीसंत के खिलाफ शुरू की गई सभी कार्रवाई पर भी रोक लगा दी थी। श्रीसंत ने कहा था कि उन्होंने क्रिकेट दोबारा खेलने के लिए तैयारी शुरू कर दी है और उनका लक्ष्य केरल क्रिकेट टीम में जगह बनाना है। केसीए ने कहा है कि राज्य क्रिकेट में दोबारा खेलने की श्रीसंत की कोशिश पर ‘सकारात्मक’ फैसला करेगा। बैन हटने के बाद श्रीसंत ने कहा था कि उनका सपना 2019 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए खेलना है। हालांकि उन्होंने ये माना था कि ये लगभग असंभव है और अगर वो वर्ल्ड कप में खेलते नजर आए तो ये चमत्कार से कम नहीं होगा।

Editor's Pick