कैच है या बवाल, वेस्टइंडीज के इस फील्डर ने तो कमाल ही कर दिया
आप वाकई इस कैच को देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे. हवा में छलांग, गेंद को लपकना. इस कैरेबियाई फील्डर ने बवाल काट दिया.
Published On Jun 23, 2023, 10:53 AM IST
Last UpdatedJun 23, 2023, 10:53 AM IST
keacy carty catch बनाम नेपाल
ICC वर्ल्ड कप 2023 के क्वॉलिफायर्स मुकाबलों का दौर जारी है. गुरुवार को नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच मैच हुआ. जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोनों टीमें आमने-सामने थीं. नेपाल के कप्तान रोहित पाडुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 339 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया और नेपाल की बल्लेबाजी को खुलकर नहीं खेलने दिया. उसके फील्डर्स ने भी अपने गेंदबाजों का अच्छा साथ दिया. इस मैच के दौरान कीसी कार्टी (Keacy Carty) के पकड़े कैच की खूब चर्चा हो रही है. इस कैच ने मैच का रुख पलटने में खूब मदद की.
View this post on Instagram
नेपाल की पारी के 22वें ओवर में कप्तान कुसल मल्ला जो 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. उनकी टीम पांच विकेट खो चुकी थी. बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन की गेंद पर मल्ला ने स्लॉग स्वीप खेला. यह शॉट डीप मिड-विकेट की ओर गया.यहां कीसी कार्टी ने बेहतरीन कैच लपका. कार्टी ने कैच लपकते हुए महसूस किया कि वह संतुलन नहीं बना पा रहे हैं और ऐसे में वह मैदान के बाहर जा सकते हैं. उन्होंने समझदारी दिखाते हुए गेंद को हवा में उछाला और बाउंड्री के पार गए.
यहां उन्होंने फिर हवा में उछलते हुए गेंद को मैदान की ओर उछाला और फिर उसे लपक लिया.
नेपाल के लिए आरिफ शेख ने 63 रन का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. लेकिन यह काफी नहीं था. नेपाल को आखिरकार इस मैच में 101 रन से हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप के 132 और निकोलस पूरन के 115 रन बनाए.