केदार जाधव के पिता हुए लापता, क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर की यह अपील
महादेव जाधव सुबह की सैर के लिये निकले और उसके बाद से गायब हैं. रिहाइशी परिसर के दरवाजे से निकलने के बाद से वह नजर नहीं आये हैं
Published On Mar 27, 2023, 10:20 PM IST
Last UpdatedMar 27, 2023, 10:20 PM IST
Kedar jadhav
क्रिकेटर केदार जाधव के पिता महादेव जाधव पुणे स्थित अपने घर से सोमवार की सुबह से लापता हैं जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.
अलंकार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि केदार जाधव की शिकायत के अनुसार उनके पिता को ‘डेमेंशिया (भूलने की बीमारी) है । अधिकारी ने कहा कि महादेव जाधव सुबह की सैर के लिये निकले और उसके बाद से गायब हैं. रिहाइशी परिसर के दरवाजे से निकलने के बाद से वह नजर नहीं आये हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है.
38 साल के केदार जाधव ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता की फोटो और फोन नंबर भी शेयर किया है.
केदार जाधव भारत के लिये 73 वनडे खेल चुके हैं और 2007 से महाराष्ट्र के लिये रणजी क्रिकेट खेल रहे हैं. केदार जाधव ने आखिरी बार साल 2020 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था
इनपुट- पीटीआई भाषा