• Home
  • News
  • Kedar Jadhav: I Knew field will be up in the end, It will be easy to win with singles and doubles

'बांग्‍लादेश ने बाउंड्री पर फील्‍ड जमाई, हमने सिंगल-डबल से ही जीत लिया मैच'

बांग्‍लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार भारत ने एशिया कप पर कब्‍जा किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 29, 2018, 01:53 AM IST

Published On Sep 29, 2018, 01:53 AM IST

Last UpdatedSep 29, 2018, 01:53 AM IST

Kedar Jadhav © IANS

Kedar Jadhav (File Photo) © IANS

एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्‍लादेश को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। बांग्‍लादेश ने भारत को जीत के लिए 223 रनों का छोटा लक्ष्‍य दिया था, लेकिन टीम इंडिया को शुरुआत में ही कई झटके लगे, जिसके कारण अंत में मैच फंस गया।

आखिरी 10 ओवर में भारत को जीत के लिए 51 रनों की दरकार थी। मैदान पर भुवनेश्‍वर कुमार और रविंद्र जडेजा मौजूद थे। दोनो मैच को काफी करीब तक लेकर गए। मैंच की आखिरी ओवर में इ‍तमिनान सिंगल-डबल निकालकर टीम इंडिया ने मैच अपने नाम किया। पोस्‍ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान केविन पीटरसन ने केदार जाधव से बातचीत की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जाधव ने कहा, “आखिरी ओवर में जीत के लिए छह रन ही चाहिए थे। बांग्‍लादेश के कप्‍तान को लगा कि हम चौका या छक्‍का लगाने का प्रयास करेंगे। उनके ज्‍यादातर खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के पास थे। हमें पता था कि आगे ज्‍यादा खिलाड़ी हैं ही नहीं।  हमने आसानी से सिंगल और डबल खेलते हुए मैच जीत लिया। जिस तरह से कुलदीप दूसरे छोर पर बल्‍लेबाजी कर रहा था उससे भी मुझमें काफी आत्‍मविश्‍वास आया।”

बता दें कि आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने कोई छक्‍का और चौका लगाने का प्रयास नहीं किया। जाधव चोटिल होने के बावजूद भी रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद 48वें ओवर में एक  फिर से बल्‍लेबाजी के लिए आए थे। वो पिच पर भागकर रन लेते वक्‍त लड़खड़ाते हुए साफ नजर आ रहे थे। इसके बावजूद भी उन्‍होंने बड़े शॉट लगाने की जगह सिंगल-डबल रन लेकर मैच जीतने को तरजीह दी।

Editor's Pick