'दो हफ्ते में ठीक हो जाएंगे केदार जाधव'

भारतीय मध्य क्रम बल्लेबाज केदार जाधव कंधे की चोट से परेशान हैं।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 06, 2019, 02:50 PM IST

Published On May 06, 2019, 02:50 PM IST

Last UpdatedMay 06, 2019, 02:50 PM IST

केदार जाधव © BCCI

चोट का सिलसिला केदार जाधव का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। बीते साल मांसपेशियों में समस्या के कारण पूरे सीजन से बाहर रहने वाले इस मध्य क्रम के बल्लेबाज को अब कंधे की चोट ने जकड़ लिया है। जाधव की चोट इसलिए और गंभीर समस्या है क्योंकि जाधव भारत की विश्व कप टीम का अहम हिस्सा हैं।

जाधव को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में चोट लग गई थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जाधव चोट के कारण बाहर हो गए थे लेकिन इस मामले से जुड़े एक शख्स ने बताया है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और दो सप्ताह के अंदर ठीक हो जाएगी। विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही जबकि भारत को अपना पहला मैच पांच जून को खेलना है, लेकिन जाधव का आईपीएल के आगामी मैचों में खेलना मुमकिन नहीं है।

ये भी पढ़ें: विश्व कप में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे डेविड वार्नर

उन्होंने कहा, “ये हल्की चोट है और ऐसे में सावधानी बरतना ज्यादा अच्छा होता है। कंधा उतर जाने की अपेक्षा ये चोट ग्रेड वन की ट्रॉमा चोट है। आप हालांकि हल्की मोच को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते, लेकिन वो दो सप्ताह के अंदर ठीक हो जाएंगे।”

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “वो प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे क्योंकि जब टीम विश्व कप के लिए जाएगी तब तक उनका फिट होना जरूरी है।” रविवार को हुए मैच के बाद चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था कि जाधव का ध्यान अब विश्व कप की तरफ चला गया है क्योंकि वो अब आईपीएल के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे।

ये भी पढ़ें: प्लेऑफ में इन कप्तानों में होगी टक्कर, जानिए किसका पलड़ा भारी

फ्लेमिंग ने कहा, “जाधव का एक्स-रे और स्कैन हुआ है। हमें उनके ठीक होने की उम्मीद है। मुझे नहीं लगता कि मैं अब उन्हें इस लीग में आगे के मैचों में देख सकूंगा। इसलिए अब उनका ध्यान विश्व कप की तरफ मुड़ गया है। वो आरामदायक स्थिति में नहीं हैं लेकिन हमें हमारे विश्लेष्ण में सटीक होने की जरूरत है। उम्मीद है कि कुछ गंभीर न हो।”

जाधव को चोट मैच में पंजाब की पारी के 14वें ओवर में लगी थी जब जाधव ने रविंद्र जडेजा की ओवर थ्रो को रोकने के लिए बाएं तरफ डाइव लगाई थी। इसके तुरंत बाद जाधव ने फिजियो टॉमी सिमसेक के साथ मैदान छोड़ दिया था।

Editor's Pick