टीम इंडिया के पूर्व कोच शास्त्री ने कहा- गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिलाते हैं कीगन पीटरसन

कीगन पीटरसन को भारत के खिलाफ तीन मैचों में 276 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

Edited By : India.com Staff |Jan 15, 2022, 12:25 PM IST

Published On Jan 15, 2022, 12:25 PM IST

Last UpdatedJan 15, 2022, 12:25 PM IST

भारत के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को मिली शानदार जीत के नायक रहे कीगन पीटरसन (Keegan Pietersen) को टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की तरफ से प्रशंसा मिली। शास्त्री ने ट्विटर के जरिए दक्षिण अफ्रीका के इस युवा खिलाड़ी तुलना पूर्व भारतीय दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ (Gundappa Vishwanath) से की।

केपटाउन टेस्ट चौथे दिन लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई पीटरसन ने की, जिन्होंने 82 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दाएं हाथ के नंबर तीन बल्लेबाज ने भी पहली पारी में 72 रन बनाए थे। अपने पांचवें टेस्ट और पहली घरेलू सीरीज में, 29 साल के पीटरसन को भारत के खिलाफ तीन मैचों में 276 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीटरसन के बल्लेबाजी की सोशल मीडिया पर भी काफी प्रशंसा हुई। इसी बीच भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने “केपी” महान बताया और कहा कि पीटरसन को बल्लेबाजी करते देख उन्हें महान गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिला दी गई थी।

शास्त्री ने ट्वीट किया, “कीगन पीटरसन (केपी)। उत्कृष्ट नाम (केविन पीटरसन)। एक महान विश्व खिलाड़ी बन रहा है। मेरे बचपन के नायक गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिला दी #SAvIND।”

भारत के खिलाफ जीत के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज पीटरसन ने कहा, “अभी पूरी तरह विश्वास नहीं है। ईमानदार से कहूं तो ये एक मिश्रित अनुभव है। खुश हूं, भावनात्मक हूं, मैं केवल सकारात्मक होकर फिर उस पर पारी का निर्माण करने की कोशिश कर रहा था।”

उन्होंने कहा, “चारों तरफ मुश्किल परिस्थितियां रही है और बस मैं अपनी ताकत पर अड़ा रहा है। ये एक लंबा सफर रहा है, अभी पूरी कहानी नहीं बता सकता, कल सुबह तक ये खत्म नहीं होगा। ये चुनौतीपूर्ण पिच है, चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी अटैक।”

पीटरसन ने कहा, “हम जानते थे कि ये मुश्किल होने वाला था – वे एक उच्च गुणवत्ता वाला गेंदबाजी अटैक और एक उच्च गुणवत्ता वाली टीम हैं। हम बस आक्रामक मानसिकता रखना चाहते थे। इसका (सफलता) बहुत आनंद लेना है। आप जितनी देर तक बल्लेबाजी करेंगे , ये (इन पिचों पर) उतना आसान हो जाता है। इसलिए, बस इसका भरपूर आनंद लिया।”

Editor's Pick