• Home
  • News
  • Kenya new world record in T20 Cricket in ICC Men’s T20 World Cup Sub Regional Qualifier match

टी-20 क्रिकेट में केन्या ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 15 गेंद में मुकाबले को अपने नाम किया

केन्या के गेंदबाजों के आगे माली की टीम 10.4 ओवर में 30 रन पर ढेर हो गई, केन्या ने 2.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 21, 2022, 07:47 PM IST

Published On Nov 21, 2022, 07:47 PM IST

Last UpdatedNov 21, 2022, 07:47 PM IST

(Photo- Cricket Kenya twitter page)

क्रिकेट को अनिश्चतिताओं का खेल कहा जाता है, टी-20 क्रिकेट की इंट्री के बाद रोजाना कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो रहे हैं. रविवार को भी कुछ ऐसा ही कारनामा केन्या की टीम ने किया. आईसीसी मेंस टी-20 सब रिजनल क्वालीफायर अफ्रीका के ग्रुप ए के मैच में केन्या ने महज 15 गेंद में मुकाबले को 10 विकेट से जीत लिया. यह टी-20 में एक रिकॉर्ड है, इससे पहले ऑस्ट्रिया के नाम 16 गेंद में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड था.

रविवार को केन्या और माली के बीच मैच खेला गया. माली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. केन्या के गेंदबाजों के आगे माली की टीम 10.4 ओवर में 30 रन पर ढेर हो गई. टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सका. केन्या के लिए पीटर लैंगाट ने चार ओवर में 17 रन देकर छह विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केन्या की टीम ने पुष्कर शर्मा के नौ गेंद में 14 रन और कोलिंस ओबुया के छह गेंद में 18 रन की मदद से 2.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं नारायण जगदीशन, जिन्होंने वनडे में अकेले 277 रन बनाकर कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए

इससे पहले ऑस्ट्रिया की टीम ने 2019 में तुर्की के खिलाफ 2.4 ओवर में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. तुर्की की टीम ने 32 रन बनाए थे, ऑस्ट्रिया ने 2.4 ओवर (16 गेंद) में लक्ष्य को हासिल कर लिया था.

Editor's Pick