संजू सैमसन समेत 13 खिलाड़ियों को केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने नोटिस भेजा
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिशन ने खिलाड़ियों को टीम सद्भावना खराब करने की कोशिश से जुड़ी पूछताछ करने के लिए बुलाया है।
Published On Aug 15, 2018, 08:15 PM IST
Last UpdatedAug 15, 2018, 08:15 PM IST
Sanju Samson © IANS (File Photo)
केरल स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व कप्तान संजू सैमसन समेत 13 खिलाड़ियों को हाजिर होने का नोटिस जारी किया है। इन 13 खिलाड़ियों में सैमसन के अलावा के रोहन प्रेम और विंसेट गोम्ज शामिल हैं। दरअसल बोर्ड खिलाड़ियों से कप्तान सचिन बेबी के व्यवहार और टीम की सद्भावना खराब करने की उनकी कोशिशों को लेकर खुलकर पूछताछ करना चाहता है।
केसीए ने खिलाड़ियों को अपना पक्ष सामने रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वो अनुशासनहीनता से जुड़ी कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा। दरअसल टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने सचिन बेबी की कप्तानी के खिलाफ शिकायत की थी। समिति की जांच के बाद खिलाड़ियों के लगाए आरोप गलत साबित हुए जिसके बाद उन खिलाड़ियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है।
केसीए सेक्रेटरी श्रीजीत वी नायर ने अपने बयान में कहा, “हमने खिलाड़ियों के ये साफ कह दिया है कि हम अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमे लगता है कि इस मामले में जब खिलाड़ियों ने कप्तानी को चुनौती देने का फैसला किया तो सभी 13 खिलाड़ियों का मत एक नहीं था। हमे लगता है कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने जूनियर खिलाड़ियों को प्रभावित कर उनसे पत्र पर साइन करावाया। एक बार हमे सभी की प्रतिक्रिया मिल जाए तो हम आगे की कार्यवाही पर फैसला करेंगें।”
केसीए की चार सदस्यीय समिति ने 13 में 11 खिलाड़ियों से बातचीत कर ली है। संजू सैमसन जो कि इंडिया ए टीम के साथ विजयवाड़ा में हैं, उन्हें छूट दी गई है।