- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Keshav Maharaj eager on captaining South Africa across all formats
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की कप्तानी करना चाहता है ये स्पिन गेंदबाज, वर्ल्ड कप जीतने की है इच्छा
घरेलू क्रिकेट में वनडे में डॉलफिंस टीम की कप्तानी करता है ये स्पिन गेंदबाज
Published On May 08, 2020, 09:13 AM IST
Last UpdatedMay 08, 2020, 09:13 AM IST
Keshav Maharaj
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने कहा है कि वह सभी प्रारूपों में टीम की कप्तानी करना चाहते हैं। फाफ डु प्लेसिस के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद यह पद खाली पड़ा है। डु प्लेसिस ने फरवरी में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।
महाराज हालांकि इस पद की रेस में मुख्य उम्मीदवारों में से नहीं हैं, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वनडे में डोलफिंस की कप्तानी की है। कोरोनावायरस के कारण सीजन पूरा नहीं हो सका था इसलिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने डोलफिंस को विजेता घोषित कर दिया है।
COVID-19 के शिकार हुए दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर सोलो, लिवर और किडनी भी फेल
स्पोर्ट24 ने महाराज के हवाले से लिखा, ‘पिछले सीजन में जब से मुझे कप्तानी दी गई थी तब से मैं इसका लुत्फ ले रहा हूं। मैं निश्चित तौर पर दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करना चाहता हूं। यह मेरा सपना है। राष्ट्रीय टीम से संबंध रखने वाले अघिकतर लोग इस बात से वाकिफ नहीं है लेकिन जिन कुछ लोगों ने मुझसे इस पर बात की वो जानते हैं।’
महाराज ने कहा कि वह खेल से तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करना और ट्रॉफी जीतना पसंद करेंगे। क्विंटन डी कॉक हालांकि वनडे और टी-20 टीम के कप्तान हैं।
क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए 2 महीने तक फैमिली से दूर रहने को तैयार ये पेसर, बताई वजह
महाराज ने कहा, ‘मैं तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करना चाहता हूं। मैं अपने हाथों से विश्व कप की ट्रॉफी उठाना चाहता हूं, एक कप्तान होने के नाते। मैं सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना नहीं चाहता, उस ट्रॉफी को उठाना हमेशा से मेरा सपना रहा है।’