×

भारत- साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के बीच केशव महाराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम ने बनाया कप्तान

फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में कहा, केशव महाराज की मौजूदगी नए सीजन में टीम में एक मजबूत संतुलन देगी, केशव महाराज का नाम साउथ अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों में शुमार है. वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 12, 2025 5:44 PM IST

Keshav Maharaj Captain: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस टी-20 सीरीज के बीच केशव महाराज को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. साउथ अफ्रीका 20 लीग के चौथे सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को अपना कप्तान बनाया है. फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है.

केशव महाराज ने बतौर कप्तान प्रिटोरिया कैपिटल्स में राइली रोसो की जगह लेंगे. पिछले सीजन केशव महाराज ने डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी. फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में कहा, केशव महाराज की मौजूदगी नए सीजन में टीम में एक मजबूत संतुलन देगी, केशव महाराज का नाम साउथ अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों में शुमार है. वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं.

केशव महाराज ने टीम मैनजमेंट को दिया धन्यवाद

फ्रेंचाइजी के ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में केशव महाराज ने कहा, कप्तान नियुक्त किए जाने पर मैं प्रिटोरिया कैपिटल्स को धन्यवाद देता हूं, हमारे पास बहुत अच्छी टीम है, डेवाल्ड ब्रेविस, लुंगी एंगिडी, शर्फेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, आंद्रे रसेल, शाई होप जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारे पास हैं, इनके पास बेहतरीन खेल के साथ नेतृत्व का भी अनुभव है, जो टीम के काम आएगा. उन्होंने कहा, हमारा थिंक टैंक भी बेहद ऊर्जावान है, इसमें शॉन पोलॉक और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं, मैं इनका फैन बॉय रहा हूं, इसलिए अगले सीजन में इनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.

पिछले तीन सीजन डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे केशव महाराज

बाएं हाथ के प्रभावी स्पिनर केशव महाराज पिछले तीन सीजन डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे. 2023 से लेकर 2025 के बीच उन्होंने 33 मैचों में 27 विकेट लिए. केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका के लिए 40 टी20 मैच खेले हैं, इस दौरान 38 विकेट उन्होंने लिए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्पेल 27 रन देकर 3 विकेट है, महाराज निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं.

TRENDING NOW

26 दिसंबर से खेला जाएगा टूर्नामेंट का चौथा सीजन

साउथ अफ्रीका टी20 लीग का चौथा सीजन 26 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा. प्रिटोरिया कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर को जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ करेगी.