• Home
  • News
  • Kevin Pietersen feels International cricket should not be scheduled during The biggest show IPL

'क्रिकेट का सबसे बड़ा शो है आईपीएल, टूर्नामेंट के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ना आयोजित करें बोर्ड'

पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन ने दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड्स से आईपीएल के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ना खेलने की बात कही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 02, 2021, 08:01 PM IST

Published On Apr 02, 2021, 08:01 PM IST

Last UpdatedApr 02, 2021, 08:01 PM IST

केविन पीटरसन (Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शुक्रवार को कहा कि सभी क्रिकेट बोर्ड को समझना चाहिए कि आईपीएल ‘खेल का सबसे बड़ा शो’ है और उस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित नहीं किया जाना चाहिए।

इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी दुविधा में हैं कि आईपीएल खेलें या न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से दो टेस्ट मैचों की सीरीज। अगर उनकी आईपीएल टीम आखिरी दौर में पहुंचती है तो उन्हें आईपीएल फाइनल या राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने में से एक को चुनना होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के निदेशक एशले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि ईसीबी खिलाड़ियों को आईपीएल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तरजीह देने के लिए दबाव नहीं बनाएगा।

ओली पोप ने किया खुलासा- विराट कोहली ने पहले टेस्ट में ही पिच को लेकर दी थी ये चेतावनी

पीटरसन ने कहा, ‘‘सभी क्रिकेट बोर्ड को समझना चाहिए कि आईपीएल क्रिकेट का सबसे बड़ा शो है। इस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित नहीं किया जाए। ‘वैरी वैरी सिंपल’।’’

इंग्लैंड के 14 क्रिकेटर आईपीएल खेल रहे हैं जिनमें इयोन मोर्गन, जॉस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो शामिल हैं।

Editor's Pick