×

केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन का उड़ाया मजाक

केविन पीटरसन ऑस्ट्रेलिया की 'करियर कंटास' एयरलाइन में सफर कर रहे थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 15, 2015 11:03 AM IST

pitersan
पीटरसन बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं(Photo Courtesy: Kevin Pietersen ‏Twitter account)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे केविन पीटसन एक बार फिर से अपने गर्म मिजाज के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में पीटरसन ने ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइंस ‘करियर कंटास’ को ‘हाथों की कठपुतली’ कहा। पीटरसन इसके पहले दक्षिण अफ्रीका में टी-20 लीग में खेल रहे थे। शनिवार को उनकी टीम डाल्फिन के हारने के बाद वह बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया जाते वक्त जिस प्लेन में वह सफर कर रहे थे वह उसके लाऊंज में चप्पल पहने हुए भीतर जाने लगे, लेकिन इसी बीच एयरलाइन के स्टाफ ने उन्हें चप्पल पहने हुए एयरलाइन के भीतर जाने से मना कर दिया।

एयरलाइन के इस व्यवहार से खिसियाए पीटरसन ने उन्हें ‘हाथों की कठपुतली’ कहा। इस संबंध में उन्होंने ट्विटर पर अपने 2.88 मिलियन फॉलोअर के साथ अपनी बात साझा करते हुए लिखा है, “कंटास! हाथों की कठपुतली!, मैं आपको सुझाव देता हूं कि आप प्लेटिनम, प्रथम श्रेणी यात्रियों से उड़ान भरने से पहले यह बता दें कि वह चप्पल पहने हुए आपके लॉन्ज में नहीं आ सकते।” पीटरसन के इस ट्वीट के जवाब में कंटास एयरलाइन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “यह वास्तव में बहुत निराशाजनक रहा। लॉन्ज में ड्रेस कोड के नियम इसी साल की शुरुआत में ही बदले हैं। हम आशा करते हैं कि हमें आपका स्वागत करने का फिर से सौभाग्य प्राप्त होगा। ये भी पढ़े:आईपीएल-9 के लिए 15 दिसंबर को लगेगी ड्राफ्ट बोली, चेन्नई और जयपुर के बड़े खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, “हमने एयरलाइन के नियमों के बदलाव 2015 की शुरुआत में ही किए थे। साथ ही लोगों को पूरी तरह से इस बारे में जागरुक करने के लिए अप्रैल तक का समय भी दिया था। हम इस बात से पूरी तरह से सहमत हैं कि लॉन्ज के दरवाजे पर आपको मना किया जाना अच्छा अनुभव नहीं है, इसीलिए यह एक बढ़िया अवसर है कि हमारी एयरलाइन में जो यात्री लॉन्ज का इस्तेमाल करना चाहते हैं वह ड्रेस कोड के बारे में जान लें।

TRENDING NOW

कंटास के साथ मनमुटाव के बावजूद पीटरसन ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में लौटकर बेहद खुश हैं।