• Home
  • News
  • Kevin Pietersen said Watching KL Rahul Bat in Powerplays is The Most Boring Thing

KL Rahul की 'टुक-टुक' बैटिंग देख ऑन एयर भड़के केविन पीटरसन, बोले- मैं कभी...

कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स सलामी जोड़ी के रुप में उतरे लेकिन तेज शुरुआत नहीं दे सके. दोनों पावरप्ले यानी 6 ओवर में टीम के खाते में बिना कोई विकेट गवांए केवल 37 रन ही जोड़ सके.

Edited By : Vanson Soral |Apr 19, 2023, 10:03 PM IST

Published On Apr 19, 2023, 10:03 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2023, 10:03 PM IST

IPL

IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 16वें सीजन के 26वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 154/7 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया. कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स सलामी जोड़ी के रुप में उतरे लेकिन तेज शुरुआत नहीं दे सके. दोनों पावरप्ले यानी 6 ओवर में टीम के खाते में बिना कोई विकेट गवांए केवल 37 रन ही जोड़ सके. पावरप्ले के बाद भी रनों की रफ्तार में कोई खास बदलाव नहीं आया और ये देख कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन केएल राहुल पर भड़क गए. उन्होंने धीमी बल्लेबाजी को लेकर केएल को जमकर लताड़ लगाई.

पीटरसन ने राहुल पारी को बोरिंग पारी करार देते हुए कहा, “केएल राहुल को बल्लेबाजी करते देखना सबसे बोरिंग चीज है जिससे मैं कभी इससे पहले कभी भी नहीं देखा हूं.” पीटरसन के इस बयान से कई फैंस ने सहमति जताई और सोशल मीडिया पर केएल राहुल को कोसना शुरू कर दिया. पावरप्ले

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खत्म होने तक केएल जहां 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे तो कायल मेयर्स 18 गेंदों पर सिर्फ 16 रन ही बना सके. इसके बाद राहुल की ‘टुक-टुक’ बल्लेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस मजेदार मीम्स शेयर करने में जुट गए.

 

राहुल आखिरकार 11वें ओवर में जेसन होल्डर का शिकार बने. LSG कप्तान ने 32 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए. इस सीजन केएल की बल्लेबाजी की बात की जाए तो कप्तान लखनऊ की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 6 पारियों में 32 की औसत और 114 के स्ट्राइक रेट से 194 रन बनाए हैं. लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज काइल मेयर्स हैं. काइल ने अभी तक 6 पारियों में 232 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है.

Editor's Pick