IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, दिग्गज ने अचानक छोड़ा टीम का साथ
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, दिग्गज ने अचानक छोड़ा टीम का साथ
केविन पीटरसन ने आईपीएल करियर में कुल 36 मैच खेले, जिसमें 37.07 की औसत के साथ 1,001 रन बनाए.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 14, 2026 6:31 PM IST
Delhi-Capitals
Kevin Pietersen steps down: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी. आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) फ्रेंचाइजी के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया है. 45 साल के केविन पीटरसन ने कहा कि वह इस भूमिका के लिए जरूरी समय नहीं दे पाएंगे, हालांकि,इस टूर्नामेंट में कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे.
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल फरवरी में पीटरसन को आईपीएल 2025 में इस भूमिका के लिए नियुक्त किया था. पीटरसन ने सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम किया, जिसमें क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव, हेड कोच हेमांग बदानी,असिस्टेंट कोच मैथ्यू मॉट और गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल शामिल थे. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सीजन लगातार चार मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, मगर इसके बाद टीम ने निराश किया और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
सोशल मीडिया एक्स पर पीटरसन ने दी जानकारी
इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, मैं इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटॉर नहीं रह पाऊंगा, मैं इस काम के लिए जरूरी समय नहीं दे सकता, इस सीजन के लिए सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं, हालांकि, मैं कमेंट्री बॉक्स में आप सभी से फिर मिलूंगा, आईपीएल दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है, मैं जल्द ही आप सभी को देखने के लिए बेताब हूं.
🚨 समाचार 🚨
मैं आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता।
मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता, जो काम की आवश्यकता है।
सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं! ❤️
हालांकि मैं आपको कॉम बॉक्स में वापस देखूंगा! आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है…
केविन पीटरसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 104 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 47.28 की औसत के साथ 8,181 रन बनाए. इसके अलावा 136 वनडे मुकाबलों में 40.73 की औसत के साथ 4,440 रन, जबकि 37 टी20 मुकाबलों में 37.93 के साथ 831 रन जोड़े. साउथ अफ्रीका में जन्मे इस क्रिकेटर ने 2008 से 2009 तक इंग्लैंड की कप्तानी की थी. उन्हें टी20 विश्व कप 2010 में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला था, उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही इंग्लैंड ने अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. पीटरसन ने आईपीएल करियर में कुल 36 मैच खेले, जिसमें 37.07 की औसत के साथ 1,001 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को आईपीएल2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेला जाएगा, इस बीच कुल 20 मैच 10 वेन्यू पर आयोजित होंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.