• Home
  • News
  • Kevin Pietersen tells his favourite teams for playoffs in IPL 2026

IPL 2026: कौन सी 4 टीमें पहुंचेगीं प्लेऑफ में, केविन पीटरसन ने बताई अपनी पसंद

केविन पीटरसन ने बताया कि उनके हिसाब से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें पहुंच पाएंगी. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 03, 2026, 09:24 PM IST

Published On Apr 03, 2026, 09:24 PM IST

Last UpdatedApr 03, 2026, 09:24 PM IST

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हुए अभी एक सप्ताह हुआ है. लेकिन अभी से यह कयास लगने लगे हैं कि आखिर प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें पहुंचेगी. इस लिस्ट में अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का भी नाम जुड़ गया है. पीटरसन ने आईपीएल 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. पीटरसन ने बताया है कि आखिर उनके हिसाब से इस सीजन में प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें पहुंच सकती हैं. इस सीजन में आज सातवां मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा.

पीटरसन आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर तो खेल ही चुके हैं लेकिन साथ ही वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मेंटॉर भी रहे हैं. इंग्लैंड के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार इस खिलाड़ी ने कहा,
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मेंटर रह चुके पीटरसन के अनुसार, मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC), राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अचानक चोटिल होने की वजह से इसमें बदलाव भी हो सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “इस सीजन में आईपीएल के पहले राउंड के मुकाबले देखने के बाद और अभी की स्थिति के हिसाब से एमआई, डीसी, आरआर और पीबीकेएस चार टीमें होंगी, जो प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं. हालांकि चोट या फिर किसी और कारण से इसमें बदलाव भी हो सकता है.”

पीटरसन ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपनी इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है. उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से आरसीबी के लिए इस सीजन मिडिल ओवर्स, स्पिनर्स और हेजलवुड की फिटनेस चिंता का विषय होगी. आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है. टीम ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था.

पीटरसन को यह भी लगता है कि इस सीजन में कोई भी टारगेट सुरक्षित नहीं है, क्योंकि उन्होंने आरसीबी और मुंबई इंडियंस को 200 से ज्यादा के स्कोर का आसानी से पीछा करते देखा है. पीटरसन के अनुसार, टॉस बहुत ज्यादा अहम हो गया है. इस सीजन की सबसे अजीब बात यह है कि बल्लेबाजों को यह नहीं पता कि पहली पारी में सुरक्षित स्कोर क्या है.

45 साल के इस खिलाड़ी के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और 2016 में खिताब को अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को टाइटल की दौड़ में शामिल होने के लिए कुछ असाधारण करना होगा और बड़े बदलाव लाने होंगे. छह मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर है. टीम का नेट रन रेट 4.171 है, जबकि दूसरे नंबर पर आरसीबी मौजूद है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick