- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Kevin Pietersen trolled on Twitter after getting hit by a bouncer: Watch Video
केविन पीटरसन के मुंह पर लगी बाउंसर, फैंस ने ट्विटर पर उड़ाया मजाक
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के इनडोर नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे थे पीटरसन
Published On Nov 29, 2017, 04:41 PM IST
Last UpdatedNov 29, 2017, 04:41 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल केविन पीटरसन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के इनडोर नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे और इस दौरान एक बाउंसर उनके मुंह पर लगी। हालांकि पीटरसन ने हेलमेट पहना हुआ था और उन्हें चोट नहीं लगी। इसके बाद पीटरसन ने वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया और फैंस से पूछा कि इस शॉट को वो कितने नंबर देंगे। इसके बाद ट्विटर पर फैंस ने पीटरसन की जबर्दस्त खिंचाई की।
Mark me out of 10 for this shot…?
OUCH! pic.twitter.com/4q8teTJaNE— KP (@KP24) November 29, 2017
एक फैन ने लिखा, ‘अब वो दिन गए जब आप तेज गेंदबाजों की गेंद देखे बिना चौके मार देते थे।’
Haha. Gone are the days when you could hit fast bowlers for a boundary even without looking at the ball! pic.twitter.com/bY8qEjsG2U — Omkar Mankame (@Oam_16) November 29, 2017
एक फैन ने पीटरसन की खिंचाई करते हुए लिखा, ‘इस गेंद से एंड्र्यू स्ट्रॉस बेहद खुश होंगे।’
Andrew Strauss likes this — Simon Darbon (@SidDarbon6) November 29, 2017
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मुझे लगता है इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास बाउंसर खेलने का कोई प्लान नहीं है।’
“I don’t think England batsmen have a plan to play the short ball” #melt
— Johnny Stackhouse (@JohnnyStackLUFC) November 29, 2017
एक और फैन ने लिखा, मुझे लगता है पीटरसन लेंस पहनना भूल गए, 0 नंबर शॉट के लिए और 10 नंबर हेलमेट पहनने के लिए
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-2017-thisara-perera-replace-upul-tharanga-as-sri-lankas-limited-overs-captain-664155″][/link-to-post]
Forgot to wear contact lenses? Zero for shot.
Ten for wearing helmet.— Tabrez Shaikh (@its_tabrez_4u) November 29, 2017
मुझे लगता है पीटरसन को मिचेल जॉनसन गेंदबाजी कर रहे थे।
It looks like Mitchell Johnson is bowling to him
— Bhavesh (@Bhavesh23054961) November 29, 2017