• Home
  • News
  • Khesari Lal yadav bhojpuri song khele supergiants lucknowa in Support of LSG in IPL 2023

IPL 2O23: 'खेले सुपर जायंट्स लखनऊवा', LSG के सपोर्ट में खेसारी लाल यादव के नए गाने ने मचाया धमाल

जियो सिनेमा एप पर आईपीएल की भोजपुरी में कमेंट्री की जा रही है. कमेंट्री के बाद अब खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना आया है, जिसे लोगों का प्यार मिल रहा है.

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 22, 2023, 03:52 PM IST

Published On Apr 22, 2023, 03:52 PM IST

Last UpdatedApr 22, 2023, 03:52 PM IST

Khesari Lal yadav

Khesari Lal yadav (Photo credit- Saregama Hum Bhojpuri)

आईपीएल को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच अलग उत्साह देखने को मिलता है. आईपीएल 2023 के आयोजन के बीच भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल का नया रिलीज हुआ है, जिसमें वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव ने लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के लिए ‘खेले सुपरजाइंट्स लखनऊवा’ एंथम गीत गाया, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. गाने के रिलीज होने के कुछ ही घंटे में वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके थे.

इस वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी चैनल से अपलोड किया गया है, पिछले आठ घंटे में दो मिलियन से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. इस गाने में लखनऊ सुपरजायंट्स की ताकत और दमखम का बखान किया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें वीडियो:

बता दें कि आईपीएल 2023 में पहली बारी भोजपुरी में कमेंट्री भी की जा रही है. जियो सिनेमा एप पर आईपीएल की भोजपुरी में कमेंट्री की जा रही है. कमेंट्री के बाद अब खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना आया है, जिसे लोगों का प्यार मिल रहा है.

बता दें कि आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक छह मैच में चार में जीत दर्ज की है और दो मैच में टीम को हार मिली है.

Editor's Pick