- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Kieron pollard to become worlds first cricketer to play 500 t20 matches 3961193
500 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बनेंगे कीरोन पोलार्ड
वेस्टइंडीज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने नाम सर्वाधिक टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड है।
Published On Mar 04, 2020, 07:06 PM IST
Last UpdatedMar 04, 2020, 07:06 PM IST
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए मैदान पर उतरते ही वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे विश्व क्रिकेट में कोई भी हासिल नहीं कर पाया है। पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मैच के लिए विंडीज प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के साथ ही पोलार्ड 500 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के एकलौते क्रिकेटर बन गए हैं।
वेस्टइंडीज के अलावा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और बारबाडोस ट्राईडेंस के लिए आईपीएल और सीपीएल जैसी लीगों में कुल 499 खेल चुके पोलार्ड ने पहले ही सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले बल्लेबाज के खिताब पर कब्जा कर रखा था और अब इस विंडीज ऑलराउंडर ने 500 का आंकड़ा भी छू लिया है।
पोलार्ड ने अपनी राष्ट्रीय टीम समेत कुल 17 टीमों के लिए 500 टी20 मैच खेले हैं। इन टीमों के नाम हैं – एडिलेड स्ट्राइकर्स, बारबाडोस ट्राईडेंट्स, केप कोबरा, ढाका डायनामाइट्स, ढाका ग्लेडिएटर्स, कराची किंग्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, मुल्तान सुल्तांस, मुंबई इंडियंस, पेशावर जालिमी, सोमरसेट, साउथ ऑस्ट्रेलिया, सेंट लूसिया स्टार्स, स्टैनफोर्ड सुपरस्टार, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, वेस्टइंडीज।
सुनीश जोशी, हरविंदर सिंह बने टीम इंडिया के नए चयनकर्ता; एमएसके प्रसाद, गगन खोड़ा की जगह लेंगे
सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में पोलार्ड के बाद दूसरे नंबर पर उनके साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो ने अब तक कुल 453 टी20 मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 404 टी20 मैच खेलने का कीर्तिमान हासिल किया। गौरतलब है कि 400 से ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले तीनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के ही हैं।