- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Kieron pollards last ball six against bangladesh was decisive nicholas pooran 5076257
बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर लगाया कीरोन पोलार्ड का छक्का निर्णायक रहा: निकोलस पूरन
विंडीज कप्तान कीरोन पोलार्ड बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान 13वें ओवर में तबीयत खराब होने के कारण बाहर चले गए थे।
Published On Oct 29, 2021, 09:53 PM IST
Last UpdatedOct 29, 2021, 09:53 PM IST
बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में तीन रन से हराने के बाद वेस्टइंडीज के कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने कहा कि नियमित कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का ब्रेक से लौटकर बल्लेबाजी करते हुए आखिरी गेंद पर लगाया गया छक्का निर्णायक साबित हुआ।
पोलार्ड 13वें ओवर में तबीयत खराब होने के कारण बाहर चले गए थे हालांकि उनके जाने के कारण का पता नहीं चल सका है। वो आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए लौटे और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।
पूरन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वो ठीक लग रहा है। मेडिकल टीम उसके साथ काम कर रही है और उसे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वो शानदार कप्तान है और उसने मैदान पर लौटकर आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। हम भविष्य में उसके जैसा बनना चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ियों का मुझे पूरा सहयोग मिला। हम सारे कैच नहीं लपक सके लेकिन हमें यकीन था कि हम जीतेंगे। अपने अनुभव पर भरोसा करके हमने जीत दर्ज की।’’
आखिरी ओवर आंद्रे रसेल को देने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘इस विकेट पर उसकी गेंदबाजी कारगर साबित होती। वो बड़ा खिलाड़ी है और उसने हमारे लिए कर दिखाया।’’