किरण मोरे की बड़ी भविष्‍यवाणी, Rishabh Pant एक दिन MS Dhoni का रिकॉर्ड भी तोड़ देगा

किरन मोरे भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर और मुख्‍य चयनकर्ता रह चुके हैं.

Edited By : India.com Staff |Mar 08, 2021, 04:35 PM IST

Published On Mar 08, 2021, 04:35 PM IST

Last UpdatedMar 08, 2021, 04:35 PM IST

रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्‍लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्‍ट में शानदार शतक जड़ भारत को ना सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि टीम की जीत की नींव भी रखी। कुछ ऐसा ही कारनामा उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्‍ट के दौरान भी किया था। पूर्व विकेटकीपर और मुख्‍य चयनकर्ता रह चुके किरन मोरे (Kiran More) का मानना है कि पंत एक दिन पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ देगा।

न्‍यूज 18 डॉट कॉम से बातचीत के दौरान किरन मोरे (Kiran More) ने कहा, “मैं अक्‍सर सोचता था कि आखिर क्‍यों रिषभ पंत को पहले भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला. उसने इंग्‍लैंड की धरती पर अपनी पहली ही सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. 2018-19 में उसने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर भी अच्‍छा प्रदर्शन किया लेकिन जब वो भारत में खेला तो उसे विकेटकीपिंग नहीं करने दी गई.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

किरन मोरे (Kiran More) का मानना है, “जबतक रिषभ पंत (Rishabh Pant) भारत के टर्निंग ट्रैक पर विकेटकीपिंग नहीं करेगा वो खुद में सुधार नहीं कर पाएगा. इस बार उसे खेलने का मौका मिला. एक बार मौका मिलने पर उसने टर्निंग ट्रैक पर भी खेलना सीखा. वो केवल 23 साल का है. अगर हम उसे विकेटकीपिंग नहीं करने देंगे और विदेशों में ही विकेटकीपिंग कराएंगे तो उसके खेल में विकास नीचे जाने लगेगा.”

उन्‍होंने कहा, “आप हर रोज सीखते हो. अगर अगल पिचों पर नई प्रकार की मिट्टी पर विकेटकीपिंग करते हो तो कुछ नया प्राप्‍त करते हो. आपको सवश्रेष्‍ठ स्पिनर, सर्वश्रेष्‍ठ तेज गेंदबाज के खिलाफ विकेटकीपिंग कर भी सीखने को मिलता है.”

किरन मोरे (Kiran More) ने कहा, “आपको चीजों को समझकर सीखना होता है. ऐसा ही धोनी करते हैं. एक दिन रिषभ पंत (Rishabh Pant) धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ देगा. अनुभव के साथ वो सीखता जाएगा.”

Editor's Pick