Advertisement

दिनेश कार्तिक की वापसी से हैरान हैं पूर्व भारतीय विकेटकीपर

कार्तिक ने टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बांग्लादेश पर जीत दिलाई थी। वह फिलहाल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान है।

दिनेश कार्तिक की वापसी से हैरान हैं पूर्व भारतीय विकेटकीपर
Updated: April 13, 2018 12:07 PM IST | Edited By: Viplove Kumar

भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ्र पिछले महीने त्रिकोणीय श्रृंखला में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक ने जिस तरह वापसी की है, वह अविश्वसनीय है। कार्तिक ने टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बांग्लादेश पर जीत दिलाई थी। वह फिलहाल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान है।

मोरे ने कहा ,‘‘कार्तिक ने शानदार वापसी की है। मैं थोड़ा नाखुश था जब उसने विकेटकीपिंग छोड़कर बतौर बल्लेबाज खेलना शुरू किया।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उससे कई बार पूछा कि क्या हो रहा है। फिर महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उसने बतौर विकेटकीपर वापसी की।’’

मोरे महान हरफनमौला वीनू मांकड़ के जन्मदिन पर क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में लीजैंड्स क्लब की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा ,‘‘ धोनी जिस समय सभी प्रारूपों में खेल रहे थे , उस समय उसने विकेटकीपिंग छोड़ दी थी। विकेटकीपर का जीवन आसान नहीं होता लेकिन उसने जिस तरह से वापसी की , वह अविश्वसनीय है। उसने काफी इंतजार किया। उसके पास प्रतिभा की कमी नहीं थी।’’

Advertisement

LIVE SCOREBOARD

Advertisement