×

कीर्ति आजाद ने ट्विटर आकाउंट के सहारे अरुण जेटली को कहा 'नपुंसक'!

अपने नपुंसक वाले कमेंट को लेकर बाद में आजाद ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था और जेटली के खिलाफ लिखा गया पोस्ट उनका नहीं है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 4, 2016 6:27 PM IST

कीर्ति आजाद © Getty Images
कीर्ति आजाद © Getty Images

दिल्ली एवं दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन(डीडीसीए) पर चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ ले रहा है। हाल ही में बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए ‘नपुंसक’ कहा। 21 दिसंबर किए गए एक ट्वीट में आजाद ने कहा कि वह किसी से डरते नहीं है। उन्होंने आगे लिखा है,  “मेरे घर पर कई एजेंसियां आईं और कहा कि मेरी जान को खतरा है। डियर अरुण जेटली डरता नहीं हूं नपुंसकों से।” इससे पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का केस दर्ज किया तो पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद अपने ट्विटर से बोले, जेटली मुझ पर मानहानि का केस क्यों नहीं कर रहे। ये भी पढ़ें: डीडीसीए कर सकता है कीर्ति आजाद पर कानूनी कार्यवाही: मनचंदा

azad

अपने नपुंसक वाले कमेंट को लेकर बाद में आजाद ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था और जेटली के खिलाफ लिखा गया पोस्ट उनका नहीं है। 22 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट अरुण जेटली के द्वारा अरविंद केजरीवाल व अन्य पांच आप नेताओं के खिलाफ दायर किए गए मानहानि के मुकदमें की सुनवाई की गई। इस मामले में आजाद ने गवाही देने की सहमति दी है। कोर्ट ने आप के नेताओं को नोटिस जारी कर दिया है। आप नेताओं को उनके खिलाफ लगाए गए चार्ज के खिलाफ प्रतिक्रिया देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है। इस केस की अगली सुनवाई 5 फरवरी को होगी।  ये भी पढ़ें: तो इसलिए लिया ब्रेंडन मैक्कुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला

TRENDING NOW

जेटली पर अपना हमला जारी रखते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मानहानि का मुकदमा दायर करके जेटली खुद ही अपने जाल में फंस गए हैं। यह अच्छा होगा अगर वह पूछताछ आयोग के सामने अपनी बेगुनाही साबित करते हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सारे आरोपों को ‘बेबुनियाद और सच्चाई से परे’ बताते हुए कहा कि पार्टी उनके साथ एकजुटता के साथ खड़ी है और उनका अपमान करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।