add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

KKR के कोचिंग स्टॉफ में जुड़ा एक और बड़ा नाम, फील्डिंग कोच का हुआ ऐलान

केकेआर की टीम IPL में अभिषेक नायर (हेड कोच), डीजे ब्रावो (मेंटर), शेन वॉटसन (असिस्टेंट कोच), टिम साउदी (बॉलिंग कोच) और आंद्रे रसेल (पावर कोच) के नेतृत्व में एक नए सपोर्ट स्टाफ यूनिट के साथ उतरने वाली है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 21, 2026 5:33 PM IST

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बुधवार को पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिशांत याग्निक को टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का हिस्सा रहे दिशांत याग्निक ने 2011 से 2014 के बीच 25 IPL मैच भी खेले हैं. KKR ने कहा कि याग्निक टीम में अपने साथ काफी अनुभव और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पैनी नज़र लाएंगे.

KKR ने एक बयान में कहा, याग्निक KKR में काफी अनुभव और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पैनी नज़र लाएंगे. फ्रेंचाइजी IPL में अभिषेक नायर (हेड कोच), डीजे ब्रावो (मेंटर), शेन वॉटसन (असिस्टेंट कोच), टिम साउदी (बॉलिंग कोच) और आंद्रे रसेल (पावर कोच) के नेतृत्व में एक नए सपोर्ट स्टाफ यूनिट के साथ उतरने वाली है, आने वाले IPL से पहले KKR में याग्निक का शामिल होना, पूर्व क्रिकेटर के कोचिंग सफर में एक रोमांचक नया अध्याय है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में खेले हैं 25 मैच

अपने खेलने के दिनों में विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे याग्निक ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए एक शानदार घरेलू करियर का आनंद लिया और 2011 से 2014 के बीच 25 IPL मैच भी खेले. रिटायरमेंट के बाद से, वह कई सीज़न में फील्डिंग कोच के तौर पर IPL इकोसिस्टम का हिस्सा बने हुए हैं.

26 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा आईपीएल

IPL 2026, 26 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है. तीन बार की चैंपियन केकेआर ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में कैमरन ग्रीन, माथिशा पथिराना जैसे गेंदबाजों को अपने साथ जोड़ा है.