- क्रिकेट न्यूज़
- News
- KKR Captain Nitish rana reaction after loss against SRH in IPL 2023
IPL 2023: हैदराबाद से घर में हारी कोलकाता की टीम, KKR के कप्तान नीतीश राणा ने बताया, कहां हुई गलती
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक के शतक (55 गेंद में नाबाद 100 रन) के शतक 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए. कोलकाता की टीम नीतिश राणा (75 रन) और रिंकू सिंह (नाबाद 58 रन) के बावजूद 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी.
Published On Apr 15, 2023, 12:13 AM IST
Last UpdatedApr 15, 2023, 12:13 AM IST
Nitish rana (Photo credit-IPLT20.Com)
आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को उसके घर में 23 रन से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक के शतक (55 गेंद में नाबाद 100 रन) के शतक 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए. कोलकाता की टीम नीतीश राणा (75 रन) और रिंकू सिंह (नाबाद 58 रन) के बावजूद 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी. कोलकाता की आईपीएल में यह दूसरी हार है. इस हार के बाद कप्तान नीतीश राणा निराश नजर आए. मैच के बाद केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने बताया कि कहां गलती हुई.
नीतीश राणा ने कहा कि हमारे प्लान के अनुसार गेंदबाजी नहीं हुई, और बेहतर गेंदबाजी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि रिंकू ने जैसी बल्लेबाजी की और मैंने जैसी बल्लेबाजी की, उससे काफी खुश हूं. हमारी कोशिश यही थी कि मैच को और भी नजदीक तक लेकर जाएं और फिर कुछ भी हो सकता है. नीतीश राणा ने कहा कि होम एडवांडटेज मिलता है। ईडन गार्डंस का विकेट ऐसा ही खेलता है और यहां पर 200 रन बनते हैं यहां पर, हम और बेहतर गेंदबाजी कर सकते हैं.
नीतीश राणा ने कहा कि मुख्य गेंदबाज पर आज ज्यादा रन पड़े लेकिन जब दिन अपना ना हो तो ऐसा होता है किसी दूसरे दिन यही गेंदबाज मैच जीताने में भी कामयाब होते हैं.
बता दें कि हैरी ब्रूक के शतक के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मारकर्म ने अर्धशतकीय पारी खेली. मारकर्म ने 50 रन (26 रन) बनाए. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 17 गेंद में 32 रन और हेनरिक क्लासेन ने छह गेंद में 16 रन की पारी खेली. कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने तीन विकेट लिए. वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा और उमेश यादव काफी महंगे साबित हुए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए. रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन खाता नहीं खोल सके, वहीं वेंकटेश अय्यर ने 10 रन की पारी खेली. नारायण जगदीसन और नीतिश राणा के बीच 62 रन की साझेदारी हुई. जगदीसन ने 21 गेंद में 36 रन बनाए. आंद्रे रसेल (03 रन) फिर फ्लॉप रहे. नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने 69 रन की साझेदारी कर कोलकाता की उम्मीदों को जगाए रखा, मगर राणा 75 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. शार्दुल ठाकुर ने 12 रन का योगदान दिया, मगर पिछले मैच के हीरो रिंकू सिंह ने दूसरे छोर से मोर्चा संभाले रखा और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा और 31 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे. कोलकाता की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी.