×

KKR Full Squad: केकेआर ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ और पाथिराना को 18 करोड़ में खरीदा, देखें प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

कोलकाता ने माथिशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान रचिन रविंद्र, आकाश दीप जैसे बड़े खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया. कोलकाता के पास 13 स्लॉट खाली था और टीम ने सभी 13 खिलाड़ियों पर बोली लगाई

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 16, 2025 8:26 PM IST

KKR Full Squad: कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने आईपीएल के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर 25.20 करोड़ की बोली लगाई. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बने. इसके अलावा केकेआर ने माथिशा पथिराना पर भी 18 करोड़ खर्च किए.

कोलकाता के पास 64.30 करोड़ रुपए थे, कोलकाता ने कैमरन ग्रीन के लिए सारी ताकत लगा दी और उन्हें अपने नाम किया. इसके अलावा टीम ने माथिशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान रचिन रविंद्र, आकाश दीप जैसे बड़े खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया. कोलकाता के पास 13 स्लॉट खाली था और टीम ने सभी 13 खिलाड़ियों पर बोली लगाई. केकेआर के पास अब 45 लाख शेष है.

केकेआर ने ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगाई बोली

कैमरन ग्रीन- 25.20 करोड़

माथिशा पाथिराना- 18 करोड़

मुस्तफिजुर रहमान- 9.20 करोड़

रचिन रविंद्र- 02 करोड़

फिन एलन- 02 करोड़

टिम शेफर्ट- 1.50 करोड़

आकाशदीप- 1.00 करोड़

राहुल त्रिपाठी- 75 लाख

तेजस्वी सिंह- 30 लाख

दक्ष कामरा- 30 लाख

सार्थक रंजन- 30 लाख

प्रशांत सोलंकी- 30 लाख

कार्तिक त्यागी- 30 लाख

केकेआर द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट:

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक

TRENDING NOW

केकेआर का फुल स्क्वाड:

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, माथिशा पथीराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम शेफर्ट, आकाश दीप, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र,