add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट कौन होगा ? KKR के हेड कोच अभिषेक नायर ने दिया जवाब

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप अभ्यास मैच के दौरान हर्षित राणा के दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव आ गया था, इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 20, 2026 10:00 PM IST

केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं जो टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप अभ्यास मैच के दौरान इस तेज गेंदबाज के दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव आ गया था, इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और उन्हें लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ा. केकेआर के हेड कोच ने रिप्लेसमेंट के सवाल का जवाब भी दिया.

केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने कहा, यह बड़ा झटका है क्योंकि हर्षित राणा पिछले कुछ सत्र से टीम के अभिन्न अंग रहे हैं, इनमें वह सत्र भी शामिल है जिसमें टीम चैंपियन बनी थी, पिछले एक साल में उन्होंने एक क्रिकेटर के रूप में काफी तरक्की की है. उन्होंने कहा, हमें हर्षित राणा की कमी खलेगी, उनकी जगह भरना आसान नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीप वारियर और केएम आसिफ कुछ ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्हें इस सप्ताह ईडन गार्डन्स में अभ्यास करते हुए देखा गया. आसिफ और वारियर को बुधवार को ईडन गार्डन्स में केकेआर के पहले अभ्यास सत्र के दौरान ट्रायल के लिए बुलाया गया था, जबकि सिमरजीत ने इससे पहले मुंबई में ट्रायल के पहले चरण के दौरान प्रभावित किया था. गुरुवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज रहे मधवाल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व तेज गेंदबाज सैनी ने सिमरजीत के साथ ट्रायल में हिस्सा लिया. नवदीप सैनी ने शुक्रवार को केकेआर के प्रैक्टिस मैच में भी हिस्सा लिया.

उम्मीद है कि हम कुछ दिनों में फैसला ले लेंगे: नायर

नायर ने कहा, पिछले कुछ दिनों में हमने कई गेंदबाजों को परखा है कि कौन इस भूमिका में फिट बैठता है और कौन अपनी पूरी क्षमता से यह काम कर सकता है, उम्मीद है कि हम कुछ दिनों में फैसला ले लेंगे. नायर ने कहा कि वे बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से चिकित्सा संबंधी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, जहां राणा इस समय रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा, अभी हर्षित बीसीसीआई की देखरेख में हैं, इसलिए जैसे ही मेडिकल टीम हमसे संपर्क करेगी, हम आपको सूचित कर देंगे.

सही संयोजन तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती: नायर

कोलकाता नाइट राइडर्स के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले तीन बार की चैंपियन टीम के लिए सही संयोजन तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. नायर ने पत्रकारों से कहा, मुझे यह अनुमान लगाने में बहुत दिक्कत होती है कि क्या गलत हो सकता है, लेकिन मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि मुझे नहीं पता कि टूर्नामेंट कैसा रहेगा, लेकिन मुझे लगता है कि शुरुआत में यह सुनिश्चित करना होगा कि 29 मार्च तक हमारे पास पूरी तरह से फिट अंतिम एकादश रहे.

नायर ने कहा, मुझे लगता है कि अभी यही प्राथमिकता है, यह सुनिश्चित करना कि हम सही संयोजन तैयार करें, मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में यह हमारी पहली चुनौती होगी और बाकी चीजें हम समय के साथ देखेंगे.