IPL 2024 : इस सीजन पहली बार आमने - सामने होगी केकेआर और मुंबई की टीम , मैच से पहले गौतम गंभीर ने रखी अपनी बात

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा. इसी मैच को लेकर कोलकाता के मेंटर गौतम गंभीर ने अपनी बात रखी है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 03, 2024, 06:43 PM IST

Published On May 03, 2024, 06:43 PM IST

Last UpdatedMay 03, 2024, 06:43 PM IST

Gautam Gambhir AND ROHIT SHARMA

IMAGE CREDIT ( KKR X PAGE )

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा. जिसको लेकर दोनों टीमों ने जमकर नेट्स में पसीना बहाया है. इसी मैच को लेकर कोलकाता के मेंटर गौतम गंभीर ने अपनी बात रखी है. गंभीर ने रोहित को लेकर भी बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा की मैं जब केकेआर का कप्तान था तो सबसे ज्यादा प्लान मुझे रोहित को लेकर बनाने पड़ते थे. रोहित की वजह से मेरी रात की नींद उड़ जाती थी और मैं उसे खिलाफ प्लान के बारे में ही सोचता रहता था.

मुंबई इंडियंस के लिए केकेआर के खिलाफ मुकाबला काफी ज्यादा अहम रहने वाला है क्योंकि अगर ये मैच जीतने में एमआई कामयाब नहीं रही तो वो प्लेऑफ के रेस से बाहर हो जाएगी. वही केकेआर की टीम मैच जीत के प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी और भी ज्यादा मजबूत कर लेंगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित को लेकर बोले गंभीर

केकेआर के मेंटर बोले की जब मैं कप्तान था तो मुझे क्रिस गेल , एबी डिविलियर्स से डर नहीं लगता था. मैं केवल रोहित शर्मा से डरता था क्योंकि अगर रोहित खड़ा रह गया तो मैच हमारे हाथ में नहीं रहने वाला हैं. गंभीर ने कहा की मैं हमेशा रोहित के लिए प्लान ए , प्लान बी और प्लान सी रेडी रखता था क्योंकि उसका पवेलियन जाना सबसे ज्यादा जरुरी रहता था. गंभीर बोले की मैंने रोहित शर्मा को छोड़ कर किसी भी बल्लेबाज के लिए कोई प्लान नहीं बनाया. रोहित ही इकलौता ऐसा खिलाड़ी है जिसकी वजह से मेरी नींद उड़ी रहती थी.

केकेआर के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को वैसा कोलकाता का इर्डन गार्डन मैदान बहुत ज्यादा पंसद है. वही रोहित ने केकेआर के खिलाफ भी काफी ज्यादा रन बनाए है . कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर के नाम है. वार्नर ने केकेआर के खिलाफ 28 पारियों में 1093 रन बनाए है. वही रोहित शर्मा के नाम केकेआर के खिलाफ 31 पारियों में 1040 रन है. रोहित शर्मा कोलकाता के खिलाफ 54 रन बनाते ही उनके खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

Editor's Pick