×

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल से Out, कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया कंफर्म

पिछले महीने आईपीएल नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 2:35 PM IST

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा नहीं होंगे.  बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया था, जिसके बाद केकेआर ने उन्हें रिलीज करने का फैसला लिया है. केकेआर ने कहा कि उसने बीसीसीआई के निर्देश पर कार्रवाई की है

केकेआर ने शनिवार को ही आधिकारिक रुप से किया ऐलान किया. फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, कोलकाता नाइट राइडर्स पुष्टि करता है कि आईपीएल के नियामक बीसीसीआई-आईपीएल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है. केकेआर ने कहा, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद (खिलाड़ी को) रिलीज कर दिया गया है.

पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद केकेआर 30 साल के बांग्लादेशी गेंदबाज को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रहा था. बीसीसीआई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर केकेआर को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी का चयन करने की अनुमति होगी.

केकेआर को मिल सकता है रिप्लेसमेंट: बीसीसीआई

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा कि बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है, जरूरत पड़ने पर वह उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के चयन के लिए कह सकते हैं, अगर वह अनुरोध करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम से जोड़ने की अनुमति देगा.

TRENDING NOW

बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता के मद्देनजर बांग्लादेशी क्रिकेटर की भागीदारी को लेकर बीसीसीआई पर दबाव बढ़ता जा रहा था. रहमान को टीम में रखने के कारण केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था.